sawan somwar

भीषण गर्मी भी हो सकती है मशीनों में खराबी की वजह : चुनाव आयोग

Updated: मंगलवार, 29 मई 2018 (00:37 IST)
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों की दर्जनभर लोकसभा और विधानसभा सीटों पर सोमवार को हो रहे उपचुनाव में मतदान के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतों पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए आशंका जताई है कि अत्यधिक गर्मी भी इसकी वजह हो सकती है।
 
 
सूत्रों के मुताबिक आयोग ने संभावना जताई है कि वीवीपेट मशीनों को लाने-ले जाने में कर्मचारियों के लापरवाहीपूर्ण रवैए की वजह से इनमें गड़बड़ी पैदा हुई होगी। आयोग ने कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण मशीनें गरम होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। 
 
इससे पहले सपा, रालोद और कांग्रेस के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल और भाजपा नेताओं ने मतदान के दौरान ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनों में गड़बड़ी का मामला आयोग के समक्ष उठाया। सूत्रों के अनुसार आयोग ने इन दलों के नेताओं को कुछ मतदान केंद्रों पर वीवीपेट मशीनों में गड़बड़ी की शिकायतों पर जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
 
आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि ईवीएम में कोई अनियमितता नहीं पाई गई। जहां तक वीवीपेट में गड़बड़ी का सवाल है तो पहली बार तैनात कर्मचारियों द्वारा ईवीएम का संचालन करना, अत्यधिक गर्मी, धूप में वीवीपेट मशीनों का रखा जाना और इन्हें लाने-ले जाने में लापरवाही बरतना आदि इसके संभावित कारण हो सकते हैं।
 
आयोग ने इन शिकायतों की तह में जाकर गड़बड़ियों के मूल कारण का विश्लेषण कर भविष्य में स्थिति को बेहतर बनाने का भरोसा दिलाया। आयोग ने आश्वस्त किया है कि वीवीपेट से जुड़ी शिकायतों की पुष्टि करने के बाद जिला निर्वाचन कर्मियों ने इन्हें दुरुस्त करने के लिए माकूल कार्रवाई की।
 
आयोग ने यह मामला उठाने वाले सभी दलों के नेताओं से कहा कि संबद्ध क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की इस बारे में रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई भी की जाएगी।
 
उल्लेखनीय है कि सपा नेता रामगोपाल यादव, रालोद अध्यक्ष अजीत सिंह और कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने आयोग से उत्तरप्रदेश में कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा तथा महाराष्ट्र में भंडारा गोंदिया लोकसभा और पालघर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतदान के दौरान ईवीएम वीवीपेट में गड़बड़ी आने की शिकायतों का मामला उठाया। इसके बाद भाजपा नेता भूपेन्द्र यादव और अरुण सिंह ने भी उपचुनाव वाले क्षेत्रों में 197 मतदान केंद्रों पर ईवीएम में गड़बड़ी का मुद्दा आयोग के समक्ष उठाया था। (भाषा)

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

Red Sea Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीयों समेत सभी 14 क्रू सदस्य सुरक्षित

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख