Daily Horoscope
✕

ऑइल इंडिया का चौथी तिमाही का मुनाफा 866.50 करोड़ रुपए

Updated: मंगलवार, 29 मई 2018 (00:15 IST)
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की ऑइल इंडिया लिमिटेड का शुद्ध लाभ समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 866.50 करोड़ रुपए रहा। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने से कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़ा है। 1 साल पहले 2016-17 की चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 19.31 करोड़ रुपए रहा था, तब कंपनी के दाम में एकबारगी कमी की वजह से उसका मुनाफा कम रहा था।
 
 
ऑइल इंडिया ने कहा कि समाप्त वित्त वर्ष 2017-18 की जनवरी से मार्च की तिमाही के दौरान उसे उसके कच्चे तेल के लिए 64.93 डॉलर प्रति बैरल का भाव मिला जबकि इससे पिछले साल इसी तिमाही में उसे 52.50 डॉलर प्रति बैरल का भाव मिला था।
 
हालांकि आलोच्य तिमाही में उसका तेल उत्पादन 8 लाख टन पर पूर्ववत रहा जबकि गैस का उत्पादन मामूली कम होकर 70 करोड़ घनमीटर रहा। चौथी तिमाही के दौरान कंपनी का कुल कारोबार बढ़कर 3,784.91 करोड़ रुपए हो गया, जो कि 1 साल पहले इस दौरान 3,308.98 करोड़ रुपए रहा था।
 
पूरे साल 2017-18 के लिए कंपनी का शुद्ध लाभ 72 प्रतिशत उछलकर 2,667.93 करोड़ रुपए रहा। इस दौरान कच्चे तेल का उत्पादन 3.5 प्रतिशत बढ़कर 33.90 लाख टन रहा जबकि कच्चे तेल का दाम वर्ष के दौरान 8 डॉलर बढ़कर 55.72 डॉलर प्रति बैरल रहा। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख