Hanuman Chalisa

Wrestlers Protest : विनेश फोगाट की चेतावनी, खाप के निर्णय से देश को पहुंच सकता है नुकसान

Updated: शनिवार, 20 मई 2023 (22:56 IST)
Wrestlers Protest : विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने शनिवार को चेतावनी दी कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ सरकार की निष्क्रियता के कारण खाप पंचायत ऐसा फैसला ले सकती है जो शायद देश के हित में नहीं होगा।

पहलवान जंतर-मंतर पर लगभग चार सप्ताह से बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। बृजभूषण पर नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पहलवानों के आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए खाप महापंचायत के लिए 21 मई की समय सीमा तय की है।

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट ने कहा कि खाप पंचायत के  फैसले से देश को किसानों के आंदोलन की तरह ही नुकसान हो सकता है, जो लगभग 13 महीने तक चला था। विनेश ने जंतर-मंतर पर कहा, हमारे बुजुर्ग (रविवार को) जो फैसला लेते हैं, वह बड़ा हो सकता है। ऐसा हो सकता है कि वह देश के हित में नहीं हो। इससे देश को नुकसान पहुंच सकता है।

उन्होंने कहा कि यह एक आसान लड़ाई नहीं है और पहलवान भी अभ्यास और प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पा रहे है। उन्हें काफी कुछ गंवाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, हमने भी बहुत कुछ सहा है। जो मसला एक मिनट में हल हो सकता था, उसमें एक महीना लग गया। किसान आंदोलन 13 महीने चला और निश्चित रूप से देश को चोट पहुंचाई, इसलिए अगर एक और आंदोलन (ऐसा) हुआ तो निश्चित रूप से देश को नुकसान होगा।

आंदोलन स्थल पर सप्ताहांत होने के बाद भी भीड़ कम दिखी। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया ने कहा कि पहलवानों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए वे 23 मई को इंडिया गेट पर कैंडल-लाइट मार्च करेंगे।

बजरंग ने कहा, हम 23 मई को शाम 4 बजे इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालेंगे। विनेश ने कहा, हम मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च हर जगह न्याय के लिए अपना संदेश लेकर जाएंगे। यह पूछने पर कि क्या पहलवानों ने फिरोजशाह कोटला स्टेडियम नहीं जाकर एक मौका गंवा दिया, जहां महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच हो रहा है।

विनेश ने कहा, हम अपना सर्वश्रेष्ठ (जागरूकता फैलाने को लेकर) कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। हम जंतर-मंतर पर अपने विरोध में इतने व्यस्त हैं कि हमें पता नहीं है कि दूसरे खेलों में क्या चल रहा है। हम अन्य खेलों से पूरी तरह से अलग हो गए हैं। लगभग आधे घंटे पहले हमें पता चला कि यहां एक आईपीएल मैच चल रहा है। निश्चित रूप से हम उस दिशा में सोच सकते हैं।

विनेश ने कहा कि सरकार को देश की आजादी के 75 साल का जश्न तब नहीं मनाना चाहिए जब वह महिलाओं के सम्मान को सुनिश्चित नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, हम आजादी के 75 साल मना रहे हैं, उन्हें (सरकार) इसे नहीं मनाना चाहिए क्योंकि वे महिलाओं का सम्मान सुनिश्चित करने में सक्षम नहीं हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

अगला लेख