dharma sangrah
✕

छात्रों के आगे झुकी UPPSC, अब एक दिन एक शिफ्ट में होगी एग्जाम

Updated: गुरुवार, 14 नवंबर 2024 (16:55 IST)
Uttar Pradesh Public Service Commission changed decision: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) अंतत: छात्रों के लगातार चल रहे आंदोलन आगे गुरुवार को झुक गया। आयोग ने अपना फैसला बदलते हुए अब एक दिन और एक ही शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने की बात कही है। इस बीच, आरओ और एआरओ 2023 की परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। 
 
इससे पहले आयोग ने 2 दिन और 2 शिफ्टों में परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया था। इस निर्णय के खिलाफ 3 दिन से छात्र आयोग के प्रयागराज दफ्तर के सामने तीन दिन से अड़े हुए थे। चौथे दिन आयोग ने उनकी मांग के आगे झुकते हुए अपना फैसला बदल लिया। आयोग ने पीसीएस प्री और आरओ-एआरओ परीक्षा 2 दिन और 2 शिफ्ट में कराने की बात कही थी। इससे छात्र नाराज हो गए थे। 
 
आयोग अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी : इससे पहले प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी गुरुवार सुबह फिर धरना-प्रदर्शन में जुट गए और आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत के खिलाफ नारेबाजी की। बुधवार की शाम इन अभ्यर्थियों ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शित किया था। आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा था कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती, हम आंदोलन जारी रखेंगे चाहे यह आंदोलन एक सप्ताह चले या कई सप्ताह। आयोग के अड़ियल रवैए के खिलाफ हम कैंडल मार्च निकाल रहे हैं।
 
क्या कहा था आयोग ने : मंगलवार को उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग ने एक बयान जारी कर कहा था कि समय-समय पर अभ्यर्थियों के आग्रह पर बदलते समय की जरूरतों को देखते हुए व्यवस्था/परीक्षा प्रणाली में सुधार किया जाता रहा है। आयोग ने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा के मद्देनजर पीसीएस की मुख्य परीक्षा से वैकल्पिक विषय हटाने का अभूतपूर्व निर्णय किया गया। इसी तरह से, अभ्यर्थियों की स्केलिंग हटाने की मांग पूरी की गई।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख