dharma sangrah
✕

यूपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के नतीजे घोषित किए

Updated: शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (00:44 IST)
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने केंद्रीय सेवाओं समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा के चयन के लिए सितंबर-अक्टूबर में हुई सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2018 के नतीजे बृहस्पतिवार को घोषित कर दिए। 
 
 
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि परीक्षा परिणामों के आधार पर सफल उम्मीदवार आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और अन्य केंद्रीय सेवाओं (समूह ए और समूह बी) के चयन के लिए व्यक्तित्व परीक्षा के वास्ते उत्तीर्ण हुए हैं।
 
सफल उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षा के समय आयु, शैक्षिक योग्यता, जाति, निर्धारित मानकों के अनुसार दिव्यांग से संबंधित अपने दावों के समर्थन में मूल प्रमाणपत्र दिखाने होंगे।
 
सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2018 के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsc.gov.in पर देखे जा सकते हैं। जो उम्मीदवार पास नहीं हो पाए हैं उनकी मार्कशीट अंतिम परीक्षा परिणाम प्रकाशित होने की तारीख से 15 दिन के भीतर आयोग की वेबसाइट पर डाली जाएगी और वह 30 दिन तक उपलब्ध रहेगी।
 
इन उम्मीदवारों की व्यक्तित्व परीक्षा चार फरवरी 2019 से शुरू होगी। यह संघ लोक सेवा आयोग के धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069 कार्यालय में आयोजित की जाएगी। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख