biodatamaker
✕

ममता बनर्जी को 'स्कॉच चीफ मिनिस्टर ऑफ द ईयर' पुरस्कार

Updated: गुरुवार, 20 दिसंबर 2018 (23:27 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को प्रदेश के समग्र विकास में उनके योगदान के लिए ‘स्कॉच चीफ मिनिस्टर ऑफ द ईयर अवार्ड’ दिया जाएगा और वह देश में उभरती हुई सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री हैं। 
 
स्कॉच समूह ने ममता बनर्जी को बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'प्रशासन में ममता बनर्जी शीर्ष पर रहीं। स्कॉच गवर्नेंस रिपोर्ट 2018 में पश्चिम बंगाल शासन में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। ममता बनर्जी को बधाई।' 
 
इस साल अलहदा योजनाओं को कार्यान्वित करने सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन के लिए पश्चिम बंगाल की झोली में 31 स्कॉच अवार्ड गए। 
 
संगठन ने हाल में ट्वीट किया कि प्रशासन, संस्कृति, वित्त, शहरी और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में प्रदेश के प्रदर्शन के आधार पर ममता को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया। 
 
बच्चियों के लिए लाई गई प्रदेश की कन्याश्री योजना के चलते ममता बनर्जी को प्रशंसा मिली और संयुक्त राष्ट्र ने उन्हें जनसेवा के उच्चतम सम्मान से सम्मानित किया। (भाषा) 
 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख