Daily Horoscope

दिल्ली से खाली हाथ लौटे उपेंद्र, फिर नहीं हुई शाह से मुलाकात

Updated: शनिवार, 17 नवंबर 2018 (12:46 IST)
पटना। लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से अगले लोकसभा चुनाव में बिहार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए तीसरी बार भी मुलाकात नहीं होने बाद आज फिर से दोहराया कि राज्य में उनकी पार्टी का गठबंधन भाजपा के साथ है।


कुशवाहा ने दिल्ली से लौटने के बाद यहां कहा कि उन्‍होंने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करने की कोशिश की लेकिन यह संभव नहीं हो सका। संभवत: शाह पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर व्यस्त हैं।

हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का गठबंधन भाजपा के साथ है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री कुशवाहा ने दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके मिलने के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि यह मीडिया का शिगूफा है और उनकी मुलाकात गांधी से नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि रालोसपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पूर्व से निर्धारित यहां बैठक होनी है और इसमें शामिल होने के लिए ही वे पटना आए हैं।

उल्लेखनीय है कि अगले लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बिहार राजग में चल रही खींचतान के बीचकुशवाहा इससे पहले भी दो बार भाजपा अध्यक्ष शाह से मिलने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर रालोसपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आज कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख