रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Amit Shah and Rahul Gandhi to address rally in Sagar
Written By
Last Updated :सागर , गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (10:37 IST)

सागर में दोनों दलों ने झोंकी ताकत, एक तरफ अमित शाह तो दूसरी ओर होंगे राहुल

Amit Shah
सागर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को सागर जिले में चुनावी सभाएं संबोधित करेंगे।
 
भाजपा सूत्रों के अनुसार अमित शाह सागर संभाग मुख्यालय के समीप कजलीवन मैदान में चुनावी सभा लेंगे। यह स्थान नरयावली विधानसभा क्षेत्र के अधीन आता है।
 
वहीं कांग्रेस के अनुसार राहुल गांधी सागर जिले के देवरी में शुक्रवार को ही चुनावी सभा संबोधित करेंगे। गांधी देवरी के किला मैदान क्षेत्र में सभा लेंगे। दोनों ही दलों की सभा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
मेलानिया की अपील के बाद ट्रंप की सुरक्षा सलाहकार मीरा रिकार्डेल को दिखाया बाहर का रास्ता