Hanuman Chalisa
✕

दिल्ली में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 8 लोगों के दबे होने की आशंका

Updated: सोमवार, 14 मार्च 2022 (19:20 IST)
नई दिल्ली। नॉर्थ दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के गिरने की खबर आ रही है। इस बिल्डिंग के गिरने से मलबे के नीचे करीब 8 से 10 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। एक दर्जन से ज़्यादा एम्बुलेंस और कई पीसीआर और कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। सभी घायलों को अरुणा आसफ अली अस्‍पताल में इलाज के लिए भेजा जा रहा है। घायल लोगों से बातचीत के बाद ही पता चल पाएगा कि कि कितने लोग दबे हो सकते हैं।
 
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग के मालिक का नाम गुरु चरण सिंह बताया जा रहा है, जो कि घटना के बाद से फरार हो गया है। इस बिल्डिंग को 4 मंजिला तक ही बनाने की अनुमति थी लेकिन बिल्डर ने नियमों को ताक पर रखकर इसको अवैध तरीके से 6-7 मंजिल तक पहुंचा दिया।
 
स्‍थानीय पुलिस, फायर टेंडर और डीडीएमए को घटना स्‍थल पर पहुंचने के लिए सूचना दी गई। बताया जाता है कि साइट पर काम रहे सभी 8 वर्करों को रेस्‍क्‍यू करा लिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि 4 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। राहत और बचाव का कार्य जोरशोर से किया जा रहा है।(प्रतीकात्मक चित्र)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख