शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Twitter removes blue tick of Modi's minister Rajiv Chandrasekhar
Written By
Last Modified: सोमवार, 12 जुलाई 2021 (14:06 IST)

ट्विटर ने मोदी के मंत्री राजीव चंद्रशेखर का ब्लू टिक हटाया

ट्विटर ने मोदी के मंत्री राजीव चंद्रशेखर का ब्लू टिक हटाया - Twitter removes blue tick of Modi's minister Rajiv Chandrasekhar
नई दिल्ली। ट्विटर (Twitter) और केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। अब ट्‍विटर ने मोदी सरकार के इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर के उकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया है। 
 
चंद्रशेखर को पिछले हफ्ते ही मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। हालांकि इस बारे में ट्‍विटर की ओर से कोई बयान नहीं आया है। हालांकि कुछ समय बाद राजीव चंद्रशेखर के अकाउंट पर ब्लू टिक दिखाई देने लगा था। 
 
इससे पहले भी ट्‍विटर ऐसा कर चुका है। ट्‍विटर ने इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का ब्लू टिक भी हटा दिया था। उल्लेखनीय है ट्‍विटर और सरकार के बीच काफी लंबे समय से तनातनी बनी हुई है।  
 
ये भी पढ़ें
क्यों गिरती है आसमानी बिजली? जानिए बचने के लिए क्या करें