dharma sangrah
✕

अगली अर्जी हिन्दू अंतिम संस्कार के खिलाफ, राज्यपाल नाराज...

Updated: बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 (12:46 IST)
अगरतला। दिवाली पर होने वाली आतिशबाजी पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के बाद त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने ट्विटर के जरिए ‘मोमबत्ती और पुरस्कार वापसी गिरोह’ पर निशाना साधा और कहा कि वायु प्रदूषण के डर से हिंदूओं के दाह संस्कार पर भी अर्जी आ सकती है।
 
उन्होंने एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान भी इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, वे एक हिंदू होने के नाते सुप्रीम कोर्ट के आदेश से खफा हैं।
 
भाजपा के नेता रह चुके राज्यपाल ने दिवाली पर होने वाली आतिशबाजी पर रोक पर और दही हांडी के विषय पर हिंदी में ट्वीट किया। दही हांडी का मुद्दा भी अदालत में आया था।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'कभी दही हांडी, आज पटाखा, कल हो सकता है प्रदूषण का हवाला लेकर मोमबत्ती और पुरस्कार वापसी गैंग हिंदुओं की चिता जलाने पर भी याचिका डाल दे।'
 
शीर्ष अदालत ने सोमवार को कहा था कि दिवाली पर दिल्ली और एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक होगी। इससे पहले जन्माष्टमी पर दही हांडी पर बनने वाले पिरामिड की ऊंचाई, उसमें भाग लेने वालों की उम्र का विषय अदालत में चर्चा में रहा।
 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख