biodatamaker
✕

लंबी दूरी के ट्रेनों में यात्रियों को मिलेगा यह फायदा

Updated: शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017 (21:00 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रेल जल्दी ही लंबी दूरी की 500 से ज्यादा ट्रेनों के यात्रा समय में दो घंटे तक की कटौती करेगा । रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यह बताया ।
 
उन्होंने कहा कि नयी समय सारणी नवंबर में अद्यतन की जाएगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल से निर्देशों के बाद रेलवे ने ‘नवीन समय-सारणी’ पर काम किया है जिसके तहत लोकप्रिय ट्रेनों का यात्रा समय 15 मिनट से दो घंटे तक घट जाएगा। नई समय सारणी में प्रत्येक रेल मंडल को रख-रखाव कार्यों के लिए दो से चार घंटे का समय दिया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि हमारी योजना मौजूदा रॉलिंग स्टॉक का अधिकतम इस्तेमाल करने की है । यह दो तरीके से हो सकता है- अगर हमारे पास एक ट्रेन हो जो वापसी के लिए कहीं इंतजार कर रही हो, हम इसका इस्तेमाल रूके होने की अवधि में कर सकते हैं। 
 
अधिकारी ने कहा कि ‘नई समय-सारणी में करीब 50 ऐसी ट्रेनें इस तरह चलेगी। कुल 51 ट्रेनों का समय एक से तीन घंटे तक घट जाएगा । यह 500 से ज्यादा ट्रेनों तक होगा। रेलवे ने एक आंतरिक ऑडिट शुरू किया है जिसमें 50 मेल और एक्सप्रेस ट्रेन सुपरफास्ट सेवा में बदली जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह मौजूदा ट्रेनों की औसत रफ्तार बढ़ाने के रेल तंत्र को दुरूस्त करने का एक हिस्सा है।
 
भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस जैसी ट्रेन 95 मिनट पहले पहुंच जाएगी जबकि गुवाहाटी-इंदौर स्पेशल अपनी 2330 किलोमीटर की यात्रा 115 मिनट पहले पूरा कर लेगी। कुल 1929 किलोमीटर का सफर तय करने वाली गाजीपुर-बांद्रा टर्मिन्स एक्सप्रेस की यात्रा 95 मिनट पहले पूरी हो जाएगी।
 
रेलवे ने स्टेशनों पर ठहराव का वक्त भी घटाया है। इसी तरह कम आवाजाही वाले स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं ठहरेगी। लाइन और आधारभूत संरचना की बेहतरी, स्वचालित संकेतक और 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से दूरी तय करने वाले नये लिंके-हॉफमेन बुश कोचों से ट्रेन तेजी से गंतव्य तक पहुंच सकेगी। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख