shradh paksha
✕

अब आसान होगा मोबाइल नंबर पोर्ट कराना

Updated: रविवार, 18 मार्च 2018 (12:21 IST)
नई दिल्ली। दूरसंचार नियामक ट्राई मोबाइल नंबर पोर्टे​बिलिटी (एमएनपी) प्रणाली की समीक्षा करने की सोच रहा है ताकि ग्राहकों के लिए एमएनपी प्रक्रिया को सरल व तीव्र बनाया जा सके। एमएनपी वह प्रणाली है जिसमें कोई दूरसंचार ग्राहक अपने मौजूदा मोबाइल नंबर को बनाए रखते हुए किसी दूसरी कंपनी की सेवा ले सकता है। 
 
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकार ट्राई के चेयरमैन आरएस शर्मा ने बताया कि नियामक इस महीने के आखिर तक इस मुद्दे पर एक परामर्श पत्र जारी करेगा। तथा इस पहल का उद्देश्य एमएनपी प्रकिया में लगने वाले समय को कम करना तथा समूची प्रक्रिया को आसान बनाना है।
 
शर्मा ने कहा कि हम एमएनपी प्रक्रिया को तीव्र करने के लिए परामर्श पत्र ला रहे हैं। परामर्श पत्र का लक्ष्य इस प्र​क्रिया में लगने वाले समय को कम करना तथा प्र​क्रिया में बदलाव लाना है। हम इस पर काम कर रहे हैं और इसे महीने के आखिर तक जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नियामक ने हाल ही में एमएनपी शुल्क को लगभग 79 प्रतिशत घटाकर अधिकतम 4 रुपए कर दिया था। (भाषा) 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख