Daily Horoscope
✕

ट्राई के नए पैकेज से बढ़ा ग्राहकों का बिल, 25 फीसदी ज्यादा करना होगा भुगतान

Updated: शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019 (14:27 IST)
डीटीएच और कैबल टीवी से जुड़ा नया टैरिफ प्लान ग्राहकों के लिए मुसीबत बन गया है। ट्राई के द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद ग्राहकों का बिल लगभग 25 फीसदी तक बढ़ गया है।
 
हालांकि ट्राई का कहना था कि 1 फरवरी से टीवी देखना सस्ता हो जाएगा, लेकिन रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के अनुसार इससे टीवी देखना और महंगा हो गया है।
 
नई व्यवस्‍था के लागू होने से जहां उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है वहीं टीवी चैनलों को फायदा हो रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद से चैनलों की कमाई में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है। 
 
रिपोर्ट के अनुसार, जिन लोगों ने मात्र 10 लोकप्रिय चैनलों को नए प्लान में चुना उनका बिल 230 रुपए प्रतिमाह से बढ़कर 300 रुपए हो गया। अगर वह केवल 5 लोकप्रिय चैनल चुनते हैं तो भी उन्हें 230 रुपए का भुगतान करना होगा। 
 
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि एक और जहां लोकप्रिय चैनलों की कमाई बढ़ी हैं वहीं कम लोकप्रिय चैनलों का टिके रहना मुश्किल हो गया है। उन पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। 

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख