sundarkand
✕

ट्राई प्रमुख ने ट्विटर पर डाला अपना आधार, दिया नुकसान पहुंचाने का चैलेंज

Updated: रविवार, 29 जुलाई 2018 (07:33 IST)
नई दिल्ली।  भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण या ट्राई के प्रमुख आर एस शर्मा ने ट्विटर पर अपना आधार नंबर सार्वजनिक करते हुए लोगों को चुनौती दी कि वे केवल इस जानकारी के आधार पर उन्हें नुकसान पहुंचाकर दिखाएं। 
 
सोशल मीडिया मंच पर उनका यह ट्वीट तुरंत ट्रेंड करने लगा और एक ट्विटर यूजर ने दी गयी सूचना का इस्तेमाल कर उनका निजी मोबाइल फोन नंबर निकाल लिया और दूसरे लोगों ने शर्मा को ट्रोल भी किया।
 
शर्मा ने अपना आधार नंबर डालते हुए लिखा था, 'अब मैं आपको यह चुनौती देता हूं कि आप कोई ठोस उदाहरण दें कि आप किस तरह मुझे नुकसान पहुंचा सकते हैं।' 
 
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के पूर्व महानिदेशक शर्मा आधार परियोजना के सबसे बड़े समर्थकों में से माने जाते हैं। उनका अब भी कहना है कि यह विशिष्ट संख्या किसी की निजता का उल्लंघन नहीं करता है और सरकार को इस तरह के डेटाबेस बनाने का अधिकार है, ताकि वह सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत नागरिकों को सब्सिडी दे सके। (भाषा)

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 7,600 दीयों से जगमगाया विश्व उमियाधाम : सीएम भूपेंद्र पटेल ने की मां उमिया की महाआरती

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कसेगा शिकंजा: भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप

उधमपुर में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकवादियों को किया ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

एक चाय की दुकान से देश के शिखर तक: कैसी रही है पीएम नरेंद्र मोदी की संघर्षों भरी जिंदगी?

महिला-उत्पीड़न के बावजूद तालिबान के लिए स्वीकार्यता क्यों?

अगला लेख