बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Time of Aarti will change in Mahakaleshwar temple
Written By
Last Modified: मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 (14:15 IST)

महाकाल दर्शन करने जा रहे हैं तो रखें ध्यान, बदलने जा रहा है आरती का समय

Mahakaleshwar
उज्जैन। बारह ज्योर्तिलिंगों में शामिल उज्जैन स्थित महाकालेश्वर के आरती का समय कार्तिक प्रतिपदा से बदलने जा रहा है। खबरों के अनुसार आरती सर्दी में सुबह 7.30 बजे से होगी।
 
ज्योर्तिलिंग महाकाल मंदिर में कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा (25 अक्टूबर) से तीन आरती का समय बदलेगा। आरती सर्दी में सुबह 7.30 बजे से होगी। नेवैद्य आरती प्रतिपदा सुबह 10.30 बजे से होगी, वहीं संध्या आरती शाम 6.30 बजे से होगी। यह क्रम फाल्गुन पूर्णिमा तक चलेगा।

सुबह 4 बजे से होने वाली भस्मारती तथा रात्रि 10.30 बजे से होने वाली शयन आरती अपने निर्धारित समय पर होगी।
ये भी पढ़ें
CBSE ने 9वीं और 11वीं के छात्रों की रजिस्ट्रेशन की तारीख 30 अक्टूबर तक बढ़ाई