सम्बंधित जानकारी
- Weather Updates: नवंबर में भी अधिक ठंड के आसार नहीं, कुछ राज्यों में होगी बारिश
- Weather Updates: बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली में बढ़ेगी ठंड
- Weather Update: दक्षिण भारत में वर्षा की संभावना, दिल्ली-एनसीआर में धुंध का कहर
- Weather Update: कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी का सिलसिला, दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर दिखने लगा
- Weather Updates: पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में वर्षा की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
Weather Updates: हिमाचल में होगी बारिश व बर्फबारी, दक्षिण भारत में वर्षा
Weather Updates: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मौसम में परिवर्तन होने लगा है। यहां कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं आईएमडी (IMD) ने जताई है। अगले 2 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों और मध्य इलाकों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है, वहीं 7 नवंबर को भी बारिश और बर्फबारी (snowfall) की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। पिछले कुछ दिनों से कई दक्षिण भारतीय राज्यों में बारिश हो रही है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार पूर्वी लहर के ताजा दौर के कारण 3 से 6 नवंबर के बीच तमिलनाडु, केरल-माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक निकोबार द्वीप समूह, केरल और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। अगले 7 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में हल्की/मध्यम छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा होने की संभावना है।
आंतरिक कर्नाटक में 3 से 5 नवंबर के बीच बारिश हो सकती है। आईएमडी ने कहा कि तमिलनाडु में 4 नवंबर को और केरल में 3 और 4 नवंबर को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप में अगले 7 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर के हिस्सों पर है। एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ 7 नवंबर की रात से पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंच सकता है। दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, वहीं दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र श्रीलंका और आसपास के इलाकों पर है।
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज शुक्रवार को तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। लक्षद्वीप, रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की बारिश संभव है। 3 नवंबर तक पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। हमें दिल्ली वायु गुणवत्ता सूचकांक में किसी सुधार की उम्मीद नहीं है। दिल्ली और एनसीआर का वायु प्रदूषण बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में रहेगा।
Edited by: Ravindra Gupta
