सम्बंधित जानकारी
- Weather Updates: पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में वर्षा की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
- Weather Updates: दक्षिणी राज्यों में पूर्वोत्तर मानसून की संभावना, दिल्ली-NCR में मौसम बना रहेगा सुहावना
- Weather Updates: दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, केरल में वर्षा की संभावना
- Weather Update: क्या फिर लौटेगा दक्षिण पश्चिम मानसून?
- Weather Update: आज हो सकती है इन राज्यों में भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Update: कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी का सिलसिला, दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर दिखने लगा
Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चक्रवाती तूफान (cyclonic storm) के चलते केरल में भारी बारिश (heavy rain) का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी (IMD) ने अगले 4 दिनों तक तेज बारिश का अनुमान लगाया और आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की है।
इसके साथ ही चेन्नई और तमिलनाडु के तटीय इलाके में भी मौसम बदलने की संभावना है। दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर दिखने लगा है। चक्रवाती तूफान (cyclonic storm) के 25 अक्टूबर की शाम को चटगांव के बीच बांग्लादेश तट को पार कर सकता है।
अत्यंत गंभीर चक्रवात तेज 125 से 135 किमी प्रति घंटे से लेकर 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अल ग़ैदा के दक्षिण में यमन तट को पार कर गया है। चक्रवाती तूफान हामून उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।
इसके उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ने की उम्मीद है और 25 अक्टूबर को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच खेपुपारा और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट को पार कर सकता है। भीषण चक्रवाती तूफान हामून से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से श्रीलंका तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। पश्चिमी विक्षोभ को अफगानिस्तान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है।
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो तीव्र बारिश हुई। लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत के तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में हल्की बारिश हुई।
आईएमडी ने देश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और लखनऊ में आगामी 5 दिनों तक कोहरा बढ़ने वाला है। पंजाब, हरियाणा, बिहार, यूपी के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymet weather) आज बुधवार को ओडिशा के उत्तरी तट, गंगीय पश्चिम बंगाल और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर तीव्र बारिश हो सकती है।
मणिपुर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। बिहार, झारखंड, आंतरिक ओडिशा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और तटीय आंध्रप्रदेश में हल्की बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय पर छिटपुट हल्की बारिश संभव है।
Edited by: Ravindra Gupta
