सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. फैसला आते ही जय श्री राम के नारों से गूंजा अदालत परिसर
Written By
Last Modified: शनिवार, 9 नवंबर 2019 (12:33 IST)

फैसला आते ही जय श्री राम के नारों से गूंजा अदालत परिसर

Ram Janmabhoomi-Babri Masjid land case
नई दिल्ली। अयोध्या भूमि विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय का फैसला आते ही अदालत परिसर में मौजूद राम मंदिर समर्थकों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई और उन्होंने 'जय श्री राम' का उद्घोष कर प्रसन्नता व्यक्त की।

अदालत ने विवादित जमीन पर राम मंदिर के निर्माण और मस्जिद निर्माण के लिए अलग से 5 एकड़ भूमि आवंटित करने का आदेश दिया। इससे यहां मौजूद मंदिर समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

स्वामी धर्मदास और स्वामी चक्रपाणि के समर्थक 'एक ही नारा एक ही नाम, जय श्री राम, जय श्री राम' के नारे लगाते हुए जुलूस की शक़्ल में चलकर लॉन तक आए। वे काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। न्यायालय लॉन में शंखनाद भी किया गया। कई वकील भी 'जय श्री राम' के नारे लगाते दिखे।
ये भी पढ़ें
ayodhya verdict | राम मंदिर के पक्ष में फैसले का आधार ये 10 पॉइंट