शनिवार, 13 दिसंबर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Prime Minister Narendra Modi Independence Day Obesity
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 (10:42 IST)

स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने बताया मोटापे से बचने का उपाय

Prime Minister Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि मोटापा देश के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहा है और इसके खिलाफ लड़ाई में सभी को योगदान देना चाहिए। मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले वर्षों में हर तीन में से एक व्यक्ति मोटापे से ग्रस्त होगा।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के मामले में मैं एक चिंता व्यक्त करना चाहता हूं। देश के हर परिवार को इस बात पर चिंतित होना चाहिए कि मोटापा हमारे देश के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। हमें खुद को मोटापे से बचाना होगा। मोदी ने पहले दिए अपने सुझाव को दोहराते हुए परिवारों से खाना पकाने के लिए 10 प्रतिशत कम तेल खरीदने और उसके उपयोग में भी 10 प्रतिशत की कटौती करने का आग्रह किया। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
अवैध घुसपैठ से निपटने के लिए भारत ने बनाया बड़ा प्लान, लालकिले से PM मोदी ने किया खुलासा