dharma sangrah
✕

शोपियां में एक आतंकी ढेर, बाकी के साथ मुठभेड़ जारी

Updated: बुधवार, 2 फ़रवरी 2022 (14:13 IST)
जम्मू। शोपियां के नादीगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। अभी भी इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। आतंकी के मारे जाने की पुष्टि पुलिस ने भी कर दी है। हालांकि उसकी पहचान जाहिर नहीं की गई है।
 
बताया जा रहा है कि इलाके में छिपे आतंकी स्थानीय हैं। यह लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से संबंधित बताए जा रहे हैं। पिछले महीने भी 22 आतंकियों को 12 मुठभेड़ों में मार गिराया गया था जिनमें 8 विदेशी आतंकी भी शामिल थे।
 
अधिकारियों ने बताया कि नादीगाम में चल रही मुठभेड़ में उन्हें आशंका है कि दो से तीन आतंकी अभी भी उस घर में छुपे हुए हैं जहां मुठभेड़ चल रही है। उनका कहना था कि उन्हें भी मार गिराया जाएगा। हालांकि वे कहते थे कि उन्हें हथियार डालने का मौका दिया गया था पर उन्होंने ऐसा नहीं किया।
 
पिछले महीने भी जिन 12 मुठभेड़ों में 22 आतंकियों को मार गिराने से पहले उन्हें आत्मसमर्पण करने का अवसर दिया गया था। कई मुठभेड़ों के दौरान तो मुठभेड़ों में शामिल आतंकियों के परिजनों को मुठभेड़स्थल पर लाकर उनसे अपीलें भी करवाई गई थीं। पर किसी भी आतंकी पर किसी अपील का असर नहीं हुआ।
 
याद रहे कल भी मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे एक पुलिस अधिकारी को आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां में निशाना बनाया था। मंगलवार देर रात को हुए इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर स्थिति में उन्हें सेना के 92 बेस अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।
 
पुलिस के अनुसार घटना अमशीजीपोरा की है। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) शब्बीर अहमद मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। इस दौरान पहले से घात लगाए आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोलियां बरसाईं थीं।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

LIVE: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भोपाल में, गोपालक सम्मेलन सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

लद्दाख में ईरानी केसर की दस्तक, क्या कश्मीरी केसर को मिलेगी कड़ी टक्कर?

फ्लाईदुबई कॉकपिट हमला: अल-कायदा से जुड़े सह-पायलट ने रची थी इजराइल में विमान गिराने की साजिश?

ट्रंप के बहुमत को आग लगा सकता है महंगा डीजल

Top News 3 October: बिहार में बाढ़ का तांडव, भारत ने एक दिन में जीते 6 गोल्ड, ट्रंप को झटका

अगला लेख