Daily Horoscope
✕

J&K : अवंतीपोरा में 1 आतंकी ढेर, दूसरे को मार गिराने की तैयारी

Updated: शुक्रवार, 20 अगस्त 2021 (09:51 IST)
जम्मू। अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी का खात्मा कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार पंपोर में जारी इस मुठभेड़ में जवान मोर्चे पर हैं। अभी आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों ने बताया कि अभी अभियान जारी है। दूसरे आतंकी को मार गिराने की तैयारी समाचार भिजवाए जाने तक चल रही थी।

पुलिस ने बताया कि पंपोर के खिरयु इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना उन्हें वीरवार देर रात को मिली थी। पुलिस के एसओजी के जवान, सेना व सीआरपीएफ के संयुक्त दल के साथ इलाके में पहुंचे और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी।

शुक्रवार सुबह जब वह अपने तलाशी अभियान को आगे बढ़ाते हुए खिरयु के एक मुहल्ले में पहुंचे तो वहां छिपे आतंकियों उन्हें नजदीक आता देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए पहले तो आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु जब वे नहीं माने तो उन्होंने भी जवाब में फायरिंग शुरू कर दी।

आतंकी मौका पाकर वहां से फरार न हो जाएं इसके चलते सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ियों को मुठभेड़ स्थल पर बुला लिया गया। एक आतंकी के मारे जाने के बाद सुरक्षाबल दूसरे आतंकी को बार-बार आत्मसमर्पण करने के लिए कह रहे हैं परंतु दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी है। मारे गए आतंकी की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जल्द ही दूसरे आतंकी को भी मार गिराया जाएगा।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग पहाड़ तक पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 50 इंस्पेक्टरों के तबादले

अलीपुरद्वार में शुभेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

अगला लेख