sundarkand

सोपोर में CRPF गश्ती दल पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद, 2 नागरिकों की मौत

Updated: बुधवार, 1 जुलाई 2020 (15:59 IST)
जम्‍मू। सोपोर के मॉडल टाउन इलाके में सुरक्षाबलों के एक गश्‍ती दल पर आतंकियों द्वारा किए गए हमले में 2 लोगों की मौत हो गई। इनमें सीआरपीएफ का 1 जवान शहीद हुआ है, जबकि 1 नागरिक की भी मौत हुई है। हमले में 2 जवान बुरी तरह से जख्‍मी हुए हैं, जिनकी दशा नाजुक बताई जा रही है। हमलावर आतंकियों के साथ कुछ देर मुठभेड़ हुई, पर वे भाग निकलने में कामयाब रहे।
 
पुलिस ने बताया की आतंकियों ने नॉर्थ कश्‍मीर के सोपोर जिले के मॉडल टाउन में तड़के केरिपुब के एक गश्‍ती दल पर हमला बोलते हुए जबरदस्‍त गोलीबारी की और हथगोले भी फेंके। 
 
केरिपुब के सूत्रों के मुताबिक शहीद होने वाले 1 जवान की पहचान कांस्‍टेबल दीपचंद वर्मा के तौर पर की गई है तथा घायल होने वालों में कांस्‍टेबल भोया राजेश, कांस्‍टेबल दीपक पाटिल तथा निलेश चावड़े शामिल हैं। 2 की दशा नाजुक बताई जा रही है।
 
अधिकारियों के मुताबिक हमलावर आतंकियों का पीछा किए जाने के बाद उनके साथ मुठभेड़ आरंभ हो गई थी लेकिन वे भाग निकलने में कामयाब रहे थे। पुलिस ने बताया कि हमलावर आतंकियों की तलाश की खातिर अतिरिक्‍त सुरक्षाबल जुटे हुए हैं।

लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख