Hanuman Chalisa
✕

राम माधव बोले, आपातकाल देश में कभी नहीं लौटेगा, राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे

Updated: बुधवार, 1 जुलाई 2020 (09:13 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए भाजपा महासचिव राम माधव ने मंगलवार को कहा कि जिन नेताओं के दादा-दादी आपातकाल लगाने के लिए जिम्मेदार थे, वे यह कहकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि देश में 'लघु आपातकाल' जैसी स्थिति है।
 
दिल्ली भाजपा कार्यालय में डिजिटल 'युवा जनसंवाद' रैली को संबोधित करते हुए माधव ने कहा कि आपातकाल देश में कभी नहीं लौटेगा। उन्होंने कहा कि कई बुद्धिजीवी और नेता कह रहे हैं कि देश में 'लघु आपातकाल' जैसी स्थिति है, दरअसल ये वही लोग हैं जिनके दादा-दादी 1975 में आपातकाल लगाने के लिए जिम्मेदार थे।
ALSO READ: पीएम मोदी बोले, आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए लड़ने वाले लोगों को देश कभी नहीं भूल पाएगा
भाजपा नेता ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि आपकी दादी ने आपातकाल लगाया। आपको पता नहीं होगा, क्योंकि तब आप 5-6 साल के रहे होंगे। उन्होंने कहा कि आरएसएस और जनसंघ समेत राष्ट्रवादी शक्तियों ने आपातकाल में नृशंस अत्याचार झेलते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जबर्दस्त विरोध किया।
 
माधव ने कहा कि आपातकाल इंदिरा गांधी की सत्तालोलुपता की वजह से लगाया गया और उस दौरान बहुत अत्याचार एवं दमन किया गया, प्रेस पर पाबंदी लगा दी गई और मौलिक अधिकार कुचल दिए गए। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा है, लोकतंत्र को कोई खतरा नहीं है, आपातकाल कभी नहीं लौटेगा। इंदिरा गांधी और उनके बेटे संजय गांधी द्वारा आपातकाल के दौरान अत्याचार का आरोप लगाते हुए राम माधव ने कहा कि गांधी का आज कोई महत्व नहीं है, लेकिन बावजूद इसके सुबह उठकर सबसे पहले ट्वीट करते हैं।
ALSO READ: सत्ता के लोभ में 'एक परिवार' ने देश में लगाया था आपातकाल-शाह
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी विभिन्न मुद्दों पर मोदी सरकार के मुखर आलोचक रहे हैं। राहुल गांधी ट्विटर पर भाजपा सरकार की कोविड-19 की स्थिति और चीन के साथ सीमा पर तनाव से निपटने के तरीके को लेकर आलोचना करते रहे हैं।
ALSO READ: आपातकाल नहीं चाहिए तो फिर कुछ बोलते रहना बेहद ज़रूरी है!
माधव ने वामपंथियों पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा कि 1975 में आपातकाल के दौरान मानवाधिकार को क्रूरता से कुचला जा रहा था तब वामपंथी इंदिरा गांधी की प्रशंसा कर रहे थे और केवल आरएसएस सहित राष्ट्रवादी उनका कड़ाई से विरोध कर रहे थे।
 
माधव ने कहा कि जो इस समय मीडिया पर पाबंदी की बात कर रहे हैं, उन्हें यह भी जानना चाहिए कि आपातकाल के दौरान प्रेस की आजादी पर रोक लगा दी गई थी। उन्होंने कहा कि जो लोग मीडिया पर पाबंदियों की बात कर रहे हैं उन्हें जानना चाहिए कि आपातकाल के दौरान यहां तक कि संपादकीय भी लिखने की आजादी नहीं थी।
ALSO READ: रविशंकर प्रसाद ने कहा, नई पीढ़ी को आपातकाल से सही सीख लेनी चाहिए...
माधव ने कहा कि आपातकाल के दौरान (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) आरएसएस और जमात-ए-इस्लामी जैसे संगठनों पर रोक लगाई गई थी और इनके सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। भाजपा महासचिव ने कहा कि आपातकाल के दौरान कई प्रमुख विपक्षी नेताओं के साथ करीब 1 लाख 30 हजार लोगों को जेल में डाल दिया गया और यहां तक कि न्यायपालिका की आजादी तक से समझौता किया गया। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख