suvichar
✕

श्रीनगर में सीआरपीएफ पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद, 2 जख्मी

Updated: गुरुवार, 25 मार्च 2021 (17:39 IST)
जम्मू। पाक परस्त आतंकियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 2 जवान शहीद हो गए और 2 गंभीर रूप से जख्मी हैं। घायलों की दशा नाजुक बताई जा रही है

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर जिले के लावापोरा इलाके में सीआरपीएफ की टीम को निशाना बनाकर हमला किया गया। इस हमले में सीआरपीएफ के 4 जवान घायल हुए। इलाज के दौरान 2 जवान शहीद हो गए। पुलिस के अधिकारियों ने 2 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है बाकी 2 का इलाज चल रहा है जिनकी दशा नाजुक बताई जाती है।

इस हमले के बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है, ताकि हमला करने वाले आतंकियों को पकड़ा जा सके। पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं आईजी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए और दो जवान घायल हैं, साथ ही कहा कि इस हमले में लश्कर ए तैयबा शामिल है।

जानकारी के अनुसार, लावापोरा इलाके में सीआरपीएफ 73वीं बटालियन की ई79 कंपनी तैनात थी। तभी एकदम से वाहन पर सवार होकर आतंकी आए। आते ही उन्होंने चौक में तैनात जवानों पर हमला कर दिया। एकदम से फायरिंग की गई, जिसमें चार जवान घायल हो गए।

हमला करने के बाद आतंकी मौके से भाग गए। हमले के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। उसके बाद बाकी के जवान मौके पर पहुंचे। घायल जवानों को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दो जवानों ने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी के माध्यम से आतंकियों की पहचान की जा रही है, ताकि पता चल सके कि आतंकी किस वाहन में सवार होकर आए थे। कई दिनों बाद श्रीनगर में इस प्रकार का हमला हुआ है, जिसमें जवानों को निशाना बनाया गया है।

पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि दो जवानों की हालत खतरे में बनी हुई है। यह हिट एंड रन का मामला है। आतंकी एकदम से आए और हमला करके मौके से भाग गए। हमले की जिम्मेदारी टीआरएफ ने ली है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

जियो IPO से पहले आकाश अंबानी ने खोला ग्रोथ प्लान, मोबिलिटी और होम ब्रॉडबैंड पर बड़ा दांव

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन को कैबिनेट की मंजूरी, सोयाबीन किसानों को मिलेगा भावांतर योजना का लाभ

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

IAS की नौकरी छोड़ दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, यूपी की मिर्जापुर सदर सीट से लड़ेंगी 2027 का चुनाव, जानिए क्या है सियासी समीकरण

अगला लेख