suvichar
✕

अनंतनाग में दो आतंकी मार गिराए, केरन में एक घुसपैठिया ढेर

Updated: बुधवार, 25 जुलाई 2018 (19:40 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों को मार गिराया। जबकि केरन सेक्टर में एक घुसपैठिए को मार गिराया गया है और बाकी के साथ मुठभेड़ जारी है। इस बीच शोपियां में पुलिस हवालात में बंद एक दिवंगत आतंकी का भाई पुलिसकर्मियों को गच्चा देकर भागने में कामयाब रहा है।
 
आतंकियों के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा में एक पुलिसकर्मी समेत 4 लोग जख्मी हो गए हैं। इलाके में व्याप्त तनाव को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इलाके में इंटरनेट सेवाओं को ठप करने के साथ बनिहाल-बारामूला रेलसेवा को भी एहतियातन बंद कर दिया है।
 
अनंतनाग मुठभेड़ की जानकारी देते हुए एसएसपी अनंतनाग अल्ताफ खान ने बताया कि बीती रात आधी रात के बाद खबर मिली थी कि अनंतनाग में लाल चौक के पास कोतवाल गली में लश्कर के 2 आतंकी अपने किसी संपर्क सूत्र के पास आए हैं। उसी समय सेना की 1 आरआर, सीआरपीएफ की 162वीं वाहिनी और 40वीं वाहिनी के जवानों के साथ मिलकर राज्य पुलिस विशेष अभियान दल के जवानों ने उन्हें मार गिराने का एक अभियान चलाया। बुधवार सुबह साढ़े 4 बजे जवानों ने घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकियों ने जवानों को अपने ठिकाने की तरफ आते देख फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया। इसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई।
 
इस बीच आतंकियों की मौत की खबर फैलते ही काडीपोरा, लाजीबल और ची समेत अनंतनाग के विभिन्न इलाकों में आतंकी समर्थकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़पें शुरू हो गईं। हालांकि प्रशासन ने विभिन्न इलाकों में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए तड़के ही निषेधाज्ञा लागू कर दी थी। लेकिन आतंकी समर्थकों ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए जुलूस निकाला और पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू क दिया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को भी लाठियों और आंसूगैस का इस्तेमाल करना पड़ा। अब तक हिंसक झड़पों में एक पुलिसकर्मी समेत 4 लोग जख्मी हो गए थे।
 
दूसरी ओर सेना के जवानों ने बुधवार को उत्तरी कश्मीर के केरन (कूपवाड़ा) सेक्टर में घुसपैठ के एक प्रयास को नाकाम बनाते हुए एक घुसपैठिए को मार गिराया लेकिन उसका शव बरामद नहीं किया जा सका। उसके अन्य साथियों जिनकी संख्या 4 से 5 हो सकती है, को मार गिराने का अभियान जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, केरन सेक्टर में एलओसी के अंतिम छोर पर स्थित काशर कटान नाले के पास गश्त कर रहे सेना के जवानों ने आतंकियों के एक दल को उस कश्मीर की तरफ से भारतीय सीमा में दाखिल होते देखा।
 
जवानों ने तुरंत अपनी पोजीशन ली और आसपास की सुरक्षा चौकियों को सूचित किया। इस बीच जैसे ही घुसपैठिए और आगे आए, जवानों ने उन्हें ललकारते हुए आत्मसमर्पण करने को कहा। लेकिन घुसपैठियों ने जवानों पर फायरिंग करते हुए वहां से भागने का प्रयास किया। इस पर जवानों ने भी जवाबी फायर करते हुए उन्हें मुठभेड़ में उलझा लिया। संबधित अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक घुसपैठिया मारा गया है लेकिन उसके अन्य साथियों और जवानों के बीच भीषण गोलाबारी जारी है।
 
इस बीच दक्षिण कश्मीर के शोपियां में पुलिस हवालात में बंद एक दिवंगत आतंकी का भाई पुलिसकर्मियों को गच्चा देकर भागने में कामयाब रहा है। फिलहाल उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरे इलाके में एलर्ट करते हुए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी रखी हुई है। हवालात से युवक के फरार होने के सिलसिले में पुलिस ने विभागीय जांच बैठाते हुए 4 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
 
यह मामला जिला शोपियां के अंतर्गत जेनपोरा पुलिस स्टेशन का है। फरार हुए युवक की पहचान सुहेल अहमद वानी के रूप में हुई। वह कुछ समय पहले सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए हिज्ब आतंकी नासिर वानी का छोटा भाई है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख