dharma sangrah

कश्‍मीर घाटी में 6 माह में 80 आतंकवादी मारे गए

Updated: शुक्रवार, 3 नवंबर 2017 (21:23 IST)
श्रीनगर। सेना ने शुक्रवार को कहा कि पिछले छह माह के दौरान घाटी में 80 आतंकवादी मारे गए, जबकि 115 आतंकवादी अभी भी दक्षिण कश्मीर में मौजूद हैं। दक्षिण कश्मीर का शोपियां जिला आतंकवादियों के लिए काफी महफूज स्थान माना जाता है।
      
विक्टर बल के जनरल ऑफिसर कमाडिंग बीएस राजू ने आज यहां बताया कि पिछले छह माह के दौरान विभिन्न ऑपरेशन के दौरान 80 आतंकवादी मारे गए, लेकिन अभी भी दक्षिण कश्मीर में 115 आतंकवादी मौजूद हैं। इनमें 99 स्थानीय आतंकवादी हैं और शेष विदेशी हैं। 
      
आतंकवादियों का घाटी से सफाया करने के लिए सेना ने जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन ऑल आउट शुरू किया हुआ है। मुठभेड़ में कल एक आतंकवादी मारा गया। पम्पोर के पास सामबोरा गांव में हुई मुठभेड़ में दो जवान भी शहीद हुए, जबकि दो आतंकवादी भागने में सफल रहे। 
 
मृत आतंकवादी का नाम बदर बताया गया है। वह जैश ए मोहम्मद का सदस्य था। दक्षिण कश्मीर का शोपियां जिला आतंकवादियों के लिए काफी महफूज स्थान माना जाता है। आतंवादियों से निपटने के लिए सेना के अलावा केन्द्रीय रिजर्व पुलिसबल की भी तैनाती की गई है। (वार्ता)

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

नेपाल में कैसे आई इतनी भयानक बाढ़? वैज्ञानिकों की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम: महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण

नेपाल आपदा के बाद भारत ने हिमालय पर निगरानी बढ़ाई

LIVE: नेपाल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 903, 4000 से ज्यादा लापता

दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड: 47KM तक बस में नाबालिग के साथ होती रही दरिंदगी

अगला लेख