Hanuman Chalisa
✕

पत्थरबाजों के चक्कर में सीआरपीएफ जवान शहीद, आतंकी निकल भागे

Updated: शनिवार, 12 मई 2018 (11:38 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक नागरिक घायल हो गया। अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकवादी मौके से फरार हो गए।


पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने पुलवामा में मोहल्ला ताकिया के चिनार बाग में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों का गश्त दल जैसे ही संदिग्ध मकान के पास पहुंचा, वहां छुपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी कर दी। गोलीबारी में मकान मालिक बशीर अहमद घायल हो गए हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती मुठभेड़ में सीआरपीएफ के जवान मंदीप कुमार शहीद हो गए। उन्होंने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकवादी मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि अभियान आज सुबह समाप्त हो गया। (भाषा)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

राजस्थान में हार के बाद MP BJP अलर्ट, 230 विधानसभा क्षेत्रों में उतारेगी 'सेवा दूत'; 2028 चुनाव से पहले टटोलेगी नब्ज

UP Election 2027 : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बेरोजगारों को हर महीने ₹5,000, 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां, सपा ने जारी किया मैनिफेस्टो

जीतू पटवारी का ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल, अतिथि शिक्षक सड़क पर क्यों हैं?

Electric Scooters : VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

अगला लेख