sundarkand
✕

कैलिफोर्निया के स्‍कूल में फायरिंग, संदिग्‍ध हिरासत में

Updated: शनिवार, 12 मई 2018 (11:00 IST)
वॉशिंगटन। कैलिफोर्निया के एक हाईस्कूल में शुक्रवार को किसी अज्ञात हमलावर द्वारा गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। साथ ही पुलिस ने एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है। सुरक्षाबलों ने हमलावर की तलाश तेज कर दी है।


खबरों के मुताबिक, यहां कैलिफोर्निया के स्‍कूल में गोलीबारी की घटना सामने आई है। किसी अज्ञात हमलावर ने फायरिंग की है। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। बंदूकधारी हमलावर स्‍कूल में घुसा है और उसने अंधाधुंध फायरिंग की।

स्‍कूल का नाम हाईलैंड हाईस्‍कूल बताया जाता है। यह स्कूल लॉस एंजिल्स से 97 किलोमीटर दूर है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि संदिग्ध और गोली का शिकार होने वाला, जो कि अभी अस्पताल में भर्ती है, वे स्कूल के ही छात्र हैं? पुलिस ने साथ ही बताया कि कैलिफोर्निया के हाईलैंड हाईस्कूल में मौके से एक बंदूक भी बरामद की गई है।

लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग ने अपने टि्वटर पर संदिग्ध को 'स्पेन का रहने वाला किशोर' बताया है, हालांकि अभी उसकी पूरी पहचान नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी एक कॉलेज में एक बंदूकधारी ने फायरिंग की थी जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई थी। 

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

Lucknow to Ayodhya नमो भारत कॉरिडोर, 13.50 करोड़ मंजूर, अब सिर्फ 60 मिनट में तय होगा 150 KM का सफर

Rahul Gandhi : प्रियंका गांधी को सड़क पर पटका, राहुल बने ढाल

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत

EPFO का नया नियम, ₹25,000 से ज्यादा सैलरी वालों में EPS को लेकर कन्फ्यूजन, जानिए किसे मिलेगी पेंशन

सीएम डॉ. मोहन यादव ने नौरादेही सेंक्चुरी में छोड़े 2 चीते, कहा चीतों के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

अगला लेख