Daily Horoscope
✕

TCS नासिक केस : ऑफिस में छेड़छाड़ और दबाव के आरोप, पीड़िताओं ने खोला पूरा सच, निदा खान पर चौंकाने वाले दावे

Updated: सोमवार, 20 अप्रैल 2026 (17:43 IST)
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के नासिक यूनिट में यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के प्रयासों के मामले में पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। नई जांच रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी केवल दफ्तर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी महिला कर्मचारियों का पीछा करते थे और उन्हें प्रताड़ित कर  रहे थे। महिला कर्मचारियों ने पुलिस को आपबीती सुनाई।
ALSO READ: क्या कागजों तक सीमित है 'पॉश' कानून? टीसीएस नासिक मामले और बढ़ती शिकायतों ने खोली कंपनियों की पोल
महाराष्ट्र पुलिस टेक्निकल एक्सपर्ट्‍स की मदद ले रही है ताकि आरोपियों के फोन से डिलीट किए गए डेटा और चैट लॉग्स को रिकवर किया जा सके। इसे मामले को सुलझाने के लिए सबसे अहम सबूत माना जा रहा है। नासिक टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) धर्मांतरण मामले में HR मैनेजर निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई है।
ALSO READ: Earthquake : जापान में 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी, तटीय इलाकों को तुरंत खाली करने के निर्देश

शरीर छूने के बहाने और ताने

एक महिला कर्मचारी ने सहकर्मियों पर 'प्लेयर', 'जीरो फिगर' जैसे ताने देने और हिन्दू देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने एक अन्य सहकर्मी आसिफ पर भी गंभीर अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए हैं जिसमें शारीरिक स्पर्श और आपत्तिजनक टिप्पणियां शामिल हैं। एक पीड़िता ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान रजा नाम का सहकर्मी उसकी साड़ी खींचने की कोशिश कर रहा था। 
ALSO READ: TCS नासिक ने निदा खान को किया सस्पेंड, दिए ये निर्देश

NHRC का कड़ा रुख

इस पूरे विवाद पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने कंपनी के शीर्ष अधिकारियों और राज्य पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आयोग ने महाराष्ट्र और नासिक जिले के पुलिस प्रमुखों को मामले की गहराई से जांच करने और विस्तृत 'एक्शन टेकन रिपोर्ट' (ATR) दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
ALSO READ: नासिक TCS केस, WhatsApp ग्रुप से होती थी प्लानिंग, देवी-देवताओं पर टिप्पणी, SIT खोलेगी बड़े राज

सोशल मीडिया से बिछाया जाल 

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने पीड़िताओं को निशाना बनाने के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का सहारा लिया। जांच अधिकारी फिलहाल आरोपियों द्वारा पीड़िताओं और अन्य महिला सहकर्मियों को भेजे गए आपत्तिजनक वीडियो, अश्लील कमेंट्स और बातचीत के रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या इन वारदातों के पीछे किसी विशेष धार्मिक एजेंडे को अंजाम देने का मकसद था।
ALSO READ: नासिक में MNC की आड़ में हवस और धर्मांतरण का खेल! जांबाज लेडी पुलिसकर्मियों ने इस तरह किया स्कैंडल का खुलासा

निदा खान को लेकर नया खुलासा  

मामले की मुख्य आरोपियों में से एक निदा खान के बारे में भी नया तथ्य सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह खुद भी कट्टरपंथ का शिकार हुई थी, जिसके बाद उसने अपनी हिन्दू महिला सहयोगियों से दोस्ती कर उन्हें अन्य आरोपियों से मिलवाया। पहले की रिपोर्ट्स में उसे HR विभाग की प्रमुख बताया गया था, लेकिन TCS ने स्पष्ट किया है कि निदा खान HR हेड नहीं थी, बल्कि वह एक जूनियर स्तर की कर्मचारी थी।
ALSO READ: TCS नासिक केस में HR निदा खान फरार, अब तक क्या क्या खुलासे हुए

फरार है निदा खान, जमानत याचिका खारिज

निदा खान फिलहाल फरार है और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की है। उधर, टीसीएस ने भी निदा खान को निलंबित कर दिया है। उनके परिवार ने दावा किया है कि निदा खान तीन महीने की गर्भवती है। नासिक कोर्ट ने सोमवार को निदा खान को राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने मामले की गंभीरता और चल रही जांच को देखते हुए खान की अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया।  Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख