ramcharitmanas
✕

तसलीमा नसरीन का सनसनीखेज ट्‍वीट, नमाज से भी ज्यादा दिलचस्प है सेक्स चैट

Updated: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 (14:19 IST)
-वेबदुनिया न्यूज डेस्क
नई दिल्ली। प्रसिद्ध मुस्लिम लेखिका तसलीमा नसरीन ने एक बहुत ही सनसनीखेज ट्‍वीट किया है। उन्होंने अपने ट्‍वीट के साथ कुछ नमाज पढ़ते हुए मुस्लिमों की तस्वीर लगाई है। 
 
तस्वीर के साथ तसलीमा ने कमेंट भी किया है। वाह! नमाज से भी ज्यादा दिलचस्प है फेसबुक और सेक्स चैट। दअरसल, इस फोटो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग नमाज पढ़ रहे हैं, जबकि कुछ अन्य लोग नमाज की मुद्रा में तो बैठे हुए हैं, लेकिन स्मार्टफोन चला रहे हैं। लेकिन, इस फोटो में यह स्पष्ट नहीं है कि आखिर वे देख क्या रहे हैं। 
 
तसलीमा के ट्‍वीट के बाद उनके समर्थन और विरोध में ट्‍वीट्‍स की झड़ी लग गई। मोहम्मद शहजाद आलम नामक व्यक्ति ने ट्‍वीट कि तसलीमा, मोबाइल सिर्फ सेक्स चैट और फेसबुक के लिए नहीं होता और भी जरूरी काम होते हैं मैडम। जो जैसा उसका सोच वैसा। 'ऑन v/s ऑल' पुस्तक के लेख अशोक आनंद ने ट्‍वीट कर कहा कि यह दुखद है। सभी धर्मों में यही स्थिति है। 
 
जगदीश चंद्र दास नामक व्यक्ति ने ट्‍वीट किया मस्जिद चर्च आदि धर्मस्थलों राजनीति का केन्द्र बन रहे हैं। युवाओं की धर्म में रुचि घट रही है। कुछ लोगों ने यह भी ट्‍वीट किए मंदिरों में यही सब होता है। नौशाद नामक व्यक्ति ने ट्‍वीट किया कि तुम्हें कैसे पता कि ये लोग क्या कर रहे हैं। हो सकता है घर से या कंपनी से कोई मैसेज आया हो। ये सब करके भारतीय नगरिकता नहीं मिलेगी 'साइको'। 
 
वहीं कुछ लोगों ने इसे शर्मनाक पोस्ट बताया है तो कुछ लोगों ने तसलीमा का समर्थन भी किया है। एक व्यक्ति ने ट्‍वीट कर कहा कि आईएसआईएस जॉइन करने वाली साइट खोज रहे हैं।  

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

अगला लेख