sundarkand
✕

ट्विटर पर फिर ट्रोल हुईं सुषमा, मुस्लिम तुष्टिकरण का लगा आरोप

Updated: रविवार, 1 जुलाई 2018 (08:35 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को शनिवार को ट्विटर पर फिर से ट्रोल किया गया और उन पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगा।
 
सुषमा के पति स्वराज कौशल ने एक ट्विटर उपयोगकर्ता की पोस्ट का स्क्रीनशॉट ट्वीट किया। इस पोस्ट में कौशल से कहा गया है कि वह मंत्री को ‘मुस्लिम तुष्टिकरण’ नहीं करने के बारे में समझाएं।
 
विदेश मंत्री ने भी इस व्यक्ति के कुछ ट्वीटों को फिर से ट्वीट किया। उन्होंने ट्रोलों के अन्य ट्वीट भी रीट्वीट किए जिन्होंने अलग अलग धर्म मानने वाले दंपती को पासपोर्ट जारी करने के बाद उनकी आलोचना की थी।
 
सुषमा ने शनिवार शाम ट्वीट किया, 'दोस्तो : मैंने कुछ ट्वीटों को लाइक किया है। यह पिछले कुछ दिनों से हो रहा है। क्या आप ऐसी ट्वीटों को जायज ठहराते हैं।'
 
विदेश मंत्री ने उनके काम की तारीफ करने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का धन्यवाद किया।
 
भारत के राष्ट्रपति के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'देश से बाहर रह रहे हमारे नागरिकों को एक देश के तौर पर हमसे बहुत आशाएं हैं। मैं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के अनुकरणीय नेतृत्व के लिए उनकी प्रशंसा करता हूं। उन्होंने विदेश में रहे हमारे लोगों में जरूरत के समय में उन तक पहुंचने की सरकारी क्षमता के जरिए एक नया विश्वास पैदा किया है।' 
 
इससे कुछ ही दिन पहले सुषमा को पासपोर्ट जारी करने को लेकर विवाद के सिलसिले में ट्रोल किया गया था। यह पासपोर्ट उस महिला को जारी किया था जिसने अन्य धर्म के मानने वाले से विवाह किया था।
 
इस दंपती ने लखनऊ के पासपोर्ट सेवा केन्द्र में कार्यरत विकास मिश्रा पर उन्हें पासपोर्ट आवेदन को लेकर अपमानित करने का आरोप लगाया था। विवाद के बाद मिश्रा का स्थानांतरण कर दिया गया था।
 
इस दंपती ने दावा किया कि मिश्रा ने महिला के पति से कहा कि वह हिन्दू धर्म अपना ले। अधिकारी पर यह भी आरोप लगाया कि उसने महिला को एक मुस्लिम से विवाह करने को लेकर आड़े हाथ लिया।
 
बाद में पुलिस एवं एलआईयू (स्थानीय खुफिया इकाई) की रिपोर्ट में पाया गया कि महिला ने जो पता दिया था, वह उस जगह पिछले एक साल से नहीं रह रही थी।
 
सोशल मीडिया के एक वर्ग ने मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई के लिए सुषमा एवं मंत्रालय पर हमला बोला और कहा कि वह तो महज अपनी ड्यूटी कर रहा था। इस बारे में जो भी ट्वीट किए गए, उनमें से कई को सुषमा ने फिर से ट्वीट किया।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या मंत्रालय ट्रोल करने वालों के खिलाफ किसी कार्रवाई पर विचार कर रहा है, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, 'विदेश मंत्री ने इस प्रकार के दुर्भावनापूर्ण ट्वीट और ट्रोल करने का अपने तरीके से जवाब दिया था। मुझे नहीं लगता कि मेरे पास इस बारे में कहने के लिए कुछ और है।' (भाषा) 

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

Cyclone Arnab : आंध्रप्रदेश के 13 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा, ओडिशा से तेलंगाना तक भारी बारिश का अलर्ट

Israel Election 2026 : नेतन्याहू की पार्टी ने अरब दलों पर लगाया चुनाव ‘चुराने’ का आरोप, जांच की मांग

'जगन्नाथ का रथ' तभी आगे बढ़ेगा, जब सबका हाथ लगेगा, इंदौर में RSS का चरैवेति एकत्रीकरण संपन्न

योगी सरकार की बड़ी पहल, 'यूपी राइज 2026' में युवाओं ने पेश किए 20 से अधिक शानदार स्टार्टअप आइडिया, जानें किसने जीता पहला इनाम

योगी सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली पर जलाएं 'एक दीया गोमाता के नाम', 7500 से ज्यादा गो आश्रय केंद्र होंगे रोशन

अगला लेख