biodatamaker

सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान को संदेश, भारत लाहौर में किसी भी वक्त घुस सकता है : इन्द्रेश कुमार

Updated: रविवार, 1 जुलाई 2018 (07:55 IST)
नागपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के नेता इन्द्रेश कुमार ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान को संदेश गया है कि भारत किसी भी वक्त लाहौर में घुस सकता है।
 
आरएसएस नेता ने देश के वर्तमान हालात पर एक व्याख्यान देते हुए कहा कि सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर में गठबंधन सरकार के कार्यकाल में कम से कम 300 आतंकवादियों का सफाया किया। 
 
उन्होंने कहा, 'हमने कश्मीर में सरकार बनाई और हम तीन चार महत्वपूर्ण काम करने में सफल भी रहे। काम हो गया... तब हमने सरकार का साथ छोड़ दिया, कुर्बानी दी।' 
 
कुमार ने कहा, 'गठबंधन में हमें अभियान चलाने पड़े ....250 से 300 आतंकवादी मारे गए। सेना, पुलिस, एनआईए तथा खुफिया ब्यूरो को (आतंकवाद) आर्थिक मदद मुहैया कराने वाले नेटवर्ट का सफाया करने के लिए पूरी छूट दी गई।
 
आरएसएस नेता ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक जम्मू कश्मीर सरकार के सहयोग के बिना संभव नहीं थी। हालांकि उन्होंने पीडीपी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि हमने सर्जिक स्ट्राइक की। यह पाकिस्तान को एक संदेश था कि हम किसी भी वक्त लाहैर में घुस सकते हैं, इसलिए सावधान रहो। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

योगी सरकार का यूपी पर्यटन को मजबूत करने का नया प्लान, अब एक साथ करें काशी, प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, प्रमाणपत्र व सहायता राशि

पत्‍नी की हत्‍या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, सुभद्रा योजना के पैसे न देने पर पति ने कर डाला ये कांड

JPNIC विवाद पर CM योगी का बड़ा हमला, 'प्राइवेट कंपनी बनाकर डकैती डाल रहे थे अखिलेश-डिंपल

आजीविका मिशन की सहायता से सालाना ढाई लाख कमा रहीं मजदूर रहीं सोनभद्र की निर्मला

अगला लेख