Daily Horoscope
✕

नीतीश-केसीआर की मुलाकात, सुशील मोदी बोले- 2 दिवास्वप्न देखने वालों का मिलन

Updated: बुधवार, 31 अगस्त 2022 (15:11 IST)
नई दिल्ली। भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेलंगाना के उनके समकक्ष के चंद्रशेखर राव पर तंज कसते हुए बुधवार को कहा कि दोनों नेताओं के बीच प्रस्तावित बैठक दो दिवास्वप्न देखने वालों का मिलन है।
 
केसीआर के नाम से लोकप्रिय राव बुधवार को पटना पहुंचे। उन्होंने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मुलाकात की। ज्ञात हो कि दोनों नेता भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिशें कर रहे हैं।
 
अपनी बिहार यात्रा के दौरान केसीआर गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए बिहार के सैनिकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करेंगे।
 
दोनों नेताओं की मुलाकात पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि यह अपने-अपने राज्यों में जनाधार खो रहे और ‘‘प्रधानमंत्री बनने की आकांक्षा’’ रखने वाले नेताओं की मुलाकात है।
 
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री मोदी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह दिवास्वप्न देखने वाले दो नेताओं की मुलाकात है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कहीं नहीं ठहरते। उन्होंने इस बैठक को विपक्षी एकता का ताजा कॉमेडी शो करार दिया।
 
पिछले दिनों नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग होकर भाजपा से नाता तोड़ लिया था। बाद में उन्होंने राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों से हाथ मिला लिया और राज्य में महागठबंधन की सरकार बनाई। इस राजनीतिक उलट-फेर को भाजपा ने जनता से धोखा और जनादेश का अपमान बताया था।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख