dharma sangrah
✕

संयोग या कुछ और… मशहूर पेंटर ‘व‍िंसेंट वेन गॉग’ और ‘सुशांत सिंह राजपूत’ की ‘आत्‍महत्‍या’ का कनेक्‍शन!

Updated: रविवार, 14 जून 2020 (19:28 IST)
डच कलाकार विंसेंट वेन गॉग अपनी पेंट‍िंग के ल‍िए पूरी दुन‍िया में मशहूर हैं। उनके बारे में कहा जाता है क‍ि उन्‍होंने खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या की थी। हालांक‍ि वेन गॉग की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘एट एटरनिटी गेट’ में दिखाया गया है कि उनकी हत्या की गई थी। उनकी मौत को लेकर आज भी संस्‍पेस बना हुआ है। लेक‍िन क्‍या बॉलीवुड अभि‍नेता सुशांत स‍िंह की आत्‍महत्‍या से मशहूर पेंटर व‍िंसेट वेन गॉग का कोई कनेक्‍शन है।

दरअसल यह तो रहस्‍य ही है क‍ि वेन गॉग की हत्‍या हुई थी या उन्‍होंने आत्‍महत्‍या की थी। लेक‍िन यह तो तय है क‍ि वे अपने जमाने में अवसाद और अ‍केलेपन से जूझ रहे थे। जैसा क‍ि इस वक्‍त अभि‍नेता सुशांत स‍िंह के बारे में कहा जा रहा है। लेक‍िन एक और कनेक्‍शन या कहें क‍ि संयोग फ‍िलहाल सुशांत स‍िंह और पेंटर वेन गॉग के बीच नजर आता है।

दरअसल, वेन गॉग ने करीब 27 साल की उम्र में पेंटिंग की दुनिया में रखा था। इस दौरान उन्‍होंने बहुत काम क‍िया। इतना क‍ि दुन‍िया आज भी उनके ब्रश स्‍ट्रोक्‍स देखना चाहती है। उसके अर्थ खोजती है। 37 साल की उम्र में वेन गॉग अपनी ज‍िंदगी में कई तरह की उलझन और तकलीफों में उलझ गए थे।

कहा जाता है क‍ि नौकरी, अवसाद और अकलेपन की वजह से उन्‍होंने खुदखुशी कर के दुन‍िया को व‍िदा कह द‍िया। इन 10 सालों में उन्होंने करीब एक हजार पेंटिंग्स और रेखाचित्र बनाए।

लेक‍िन व‍िंसेंट वेन गॉग की एक पेंट‍िंग काफी मशहूर है। ज‍िसके बारे में कहा जाता है क‍ि वो पेंट‍िंग उन्‍होंने अपनी मौत के ठीक पहले बनाई थी। यानी ड‍िप्रेशन और अकेलेपन के दौरान।

यह जानकर हैरत होती है क‍ि वही पेंट‍िंग अभि‍नेता सुशांत स‍िंह के ट्व‍िटर हैंडल की कवर फोटो में लगी है। ब्‍लू और हल्‍के पीले रंग की इस पेंट‍िंग में पानी के भंवर नजर आते हैं। कहीं लहरें उठ रही हैं तो कहीं पानी का बहाव नजर आता है। इस पेंट‍िंग का क्‍या अर्थ हो सकता है लेक‍िन एक संयोग तो यह है क‍ि यह पेंट‍िंग सुशांत सिंह ने अपने ट्व‍िटर पर लगा रखी है। इसके साथ ही व‍िंसेंट वेन गॉग भी अवसाद यानी ड‍िप्रेशन के शि‍कार थे और सुशांत की आत्‍महत्‍या से भी इसे जोडकर देखा जा रहा है।

तो क्‍या सुशांत व‍िंसेंट वेन गॉग की इस पेंट‍िंग और उनके ड‍िप्रेशन के बारे में जानते थे। या उनका अपने ट्व‍िटर अकांउट पर व‍िंसेंट वेन गॉग की पेंट‍िंग लगाना स‍िर्फ एक संयोग है ज‍िसे वेन गॉग ने अपने ड‍िप्रेशन में अपनी मौत के ठीक पहले बनाई थी।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

अगला लेख