Hanuman Chalisa
✕

मिर्जापुर-2 ने कैसे लगाया सुरेंद्र मोहन पाठक के उपन्‍यास पर ‘धब्‍बा’, लेखक ने निर्माता को भेजा कानूनी नोटि‍स

Updated: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (18:10 IST)
सुरेंद्र मोहन पाठक अपने जमाने के जानेमाने उपन्‍यास लेखक हैं। वे हिंदी अपराध कथाओं पर किताबें लि‍खते रहे हैं। लेकिन इस बार वे मिर्जापुर सीरीज के सीजन-2 को लेकर चर्चा में हैं।

उन्‍होंने मिर्जापुर के निर्माता के खि‍लाफ कानूनी कार्रवाई के लिए नोटि‍स जारी किया है। इस नोटि‍स के साथ उन्‍होंने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

दरअसल, अभि‍नेता कुलभूषण खरबंदा जिन्‍होंने मिर्जापुर में सत्‍यानंद त्रि‍पाठी का किरदार निभाया है को सुरेंद्र मोहन पाठक का एक उपन्‍यास ‘धब्‍बा’ पढ़ते हुए दिखाया गया है।

लेखक सुरेंद्र मोहन पाठक का आरोप है कि उपन्‍यास को दिखाते हुए तो पंक्‍तियां पढ़ी गई वे अश्‍लील हैं और उनके इस नॉवेल में वे है ही नहीं।

उनका आरोप है कि इससे उनकी लेखकीय छवि और उपन्‍यास की छवि‍ खराब हुई है। उन्‍होंने कहा कि उपन्‍यास पढ़ते हुए जो वॉयस ओवर किया गया है, उसका उपन्यास में लिखी बातों से कोई लेना-देना नहीं है।

सुरेंद्र मोहन पाठक अपने ट्विटर पर साझा किए गए पत्र में दावा किया, ‘श्रृंखला में चरित्र को 'धब्बा' पढ़ते हुए जो दिखाया गया उसका मूल टेक्‍स्‍ट से कोई लेना-देना नहीं है’

उन्होंने लिखा, ‘इसके विपरीत जो पढ़ा जा रहा है वह काफी अश्लील है, जबकि लेखक ऐसा लिखने के बारे में सोच भी नहीं सकता, लेकिन इस प्रक्रिया में दिखाया गया है कि इसे मेरे उपन्यास 'धब्बा' से पढ़ा जा रहा है जो गलत चित्रण है’

पाठक ने आरोप लगाए कि ऐसा गलत चित्रण मेरे पांच दशक से अधिक की छवि को 'खराब करने का प्रयास' है। उन्होंने कहा कि लेखकों ने उन्हें फोन कर वादा किया है कि शो से वॉयस ओवर को हटा दिया जाएगा।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

MP में कर्मचारियों ने महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाने पर काली दीपावली मनाने की दी चेतावनी

इंडिया केम-2026: पेट्रोकेमिकल्स, फर्टिलाइजर्स और दवा निर्माण में मप्र में अनेक अवसर, निवेशकों को सुविधा, साथ और सहयोग भी देगी हमारी सरकार- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अटलांटिक महासागर का नाम बदलकर रख दो 'ट्रम्प महासागर'... जानिए गूगल CEO ने क्या दिया ट्रंप को जवाब

सऊदी अरब के एयरपोर्ट और तेल ठिकाने पर हूती हमला, एक भारतीय समेत तीन की मौत, 10 घायल

मध्यप्रदेश में एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव का एलान, कांग्रेस का दावा, BJP के कई विधायक संपर्क में

अगला लेख