Hanuman Chalisa
✕

चांद-सितारे वाला हरा झंडा इस्लामिक नहीं, तनाव बढ़ाता है, प्रतिबंध पर सुप्रीमकोर्ट ने मांगी केंद्र से राय...

Updated: सोमवार, 16 जुलाई 2018 (18:44 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने चांद-सितारे वाले हरे झंडे लहराने या फहराने पर रोक संबंधी याचिका पर केंद्र सरकार को अपना पक्ष रखने को कहा है।

न्यायमूर्ति अर्जन कुमार सिकरी और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की खंडपीठ ने उत्‍तरप्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी की याचिका की सोमवार को सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को निर्देश दिया कि वे इस बाबत सरकार का पक्ष जानकर उसे अगली सुनवाई को अवगत कराएं। न्यायालय ने इसके लिए 2 सप्ताह बाद की तारीख मुकर्रर की है।
 
याचिकाकर्ता ने 17 अप्रैल को याचिका दाखिल की थी जिसमें उन्होंने कहा है कि चांद-सितारों वाला हरे रंग का झंडा विभिन्न धार्मिक स्‍थलों पर दिखाई देता है, लेकिन उसका इस्‍लाम से कोई लेना-देना नहीं है। इस झंडे की वजह से अक्सर सांप्रदायिक तनाव फैलता है, दो समुदायों के बीच दूरी बढ़ती है इसलिए इसे प्रतिबंधित कर देना चाहिए।
उन्‍होंने कहा है कि चांद-सितारे वाला हरा झंडा पाकिस्‍तान और वहां की एक राजनीतिक पार्टी के झंडे से मिलता-जुलता है। इस पार्टी की स्थापना नवाज वकार उल मलिक और मोहम्मद अली जिन्ना ने 1906 में ढाका में की थी। इस झंडे का भारत और इस्‍लाम से कोई वास्‍ता नहीं है इसलिए इस पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख