Hanuman Chalisa

सोना 60 रुपए, चांदी 35 रुपए मजबूत

सोमवार, 16 जुलाई 2018 (17:44 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में सुधार से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 5 दिन की गिरावट से उबरता हुआ 60 रुपए चमककर 31,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 35 रुपए की तेजी में 39,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।
 
 
चीन में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के कमजोर आंकड़े आने के बाद एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट रही तथा डॉलर पर दबाव बना। दोनों कारकों से सोने में चमक लौट आई। शेयर बाजार में गिरावट के कारण निवेशकों ने सुरक्षित धातु सोने में पैसा लगाया। डॉलर के कमजोर रहने से भी आमतौर पर पीली धातु मजबूत होती है।
 
विदेशों में सोमवार को सोना हाजिर 2.45 डॉलर की बढ़त में 1,244.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 3 डॉलर की तेजी के साथ 1,244.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.06 डॉलर मजबूत होती हुई 15.82 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

UP के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के पीजी डिप्लोमा की मान्यता उच्च स्तर की

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

दतिया उपचुनाव : भारत सिंह कुशवाह बोले- विकास के दम पर जीतेंगे, भाजपा को मिल रहा बड़ा समर्थन

समाधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंचा 13 साल का अमिताभ, बोला- ताऊ ने मकान पर लगाया ताला, जांच में सामने आई हकीकत

अगला लेख