dharma sangrah
✕

सनी देओल ने लिया पहला फैसला, ट्‍विटर पर यूजर्स ने दिए मजेदार कमेंट

Updated: मंगलवार, 2 जुलाई 2019 (15:35 IST)
गुरदासपुर। भाजपा सांसद सनी देओल ने अपने संसदीय क्षेत्र गुरदासपुर के लिए अपना प्रतिनिधि चुना है, लेकिन उनके इस चुनाव पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

सनी देओल ने एक पत्र जारी कर अपना प्रतिनिधि चुने जाने की जानकारी दी है। सनी ने गुरप्रीत सिंह पलहेरी को अपना लोकसभा प्रतिनिधि नियुक्त किया है। सनी देओल ने कहा है कि उनकी गैर-मौजूदगी में पलहेरी जनता के बीच उनकी नुमाइंदगी करेंगे और उनका काम देखेंगे। 
पलहेरी पेशे से लेखक और मोहाली के रहने वाले हैं। यह पत्र सामने आने के बाद कांग्रेस ने सनी देओल पर निशाना साधा है और इसे जनता के साथ 'धोखा' करार दिया है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल ने भाजपा सांसद के इस फैसले का बचाव किया है। वहीं सोशल मीडिया पर उनके प्रतिनिधि को लेकर मजेदार कमेंट भी मिले हैं।

इस पूरे विवाद पर पलहेरी ने कहा कि नियुक्त का यह पत्र 26 जून को जारी हुआ है। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति स्थानीय मुद्दों के लिए है।


इससे यहां के लोगों को 24 घंटे मदद मिलेगी। ऐसा सोचना गलत है कि सनी देओल अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हट रहे हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा नियमित रूप से करते रहे हैं और उनका दौरा आगे भी जारी रहेगा।

सनी देओल ने भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता सुनील जाखड़ को 82 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। सुनील जाखड़ कांग्रेस के कद्दावर नेता बलराम जाखड़ के बेटे हैं। गुरदासपुर भाजपा की परंपरागत सीट रही है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

अगला लेख