Hanuman Chalisa

सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस

Updated: शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018 (13:40 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सुनंदा पुष्कर मौत मामले में भाजपा नेता सु्ब्रह्मण्यम स्वामी की याचिका पर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस से जवाब तलब किया।
 
स्वामी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत मामले की अदालत की निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराने का अनुरोध किया है।
 
शीर्ष अदालत ने स्वामी की दलीलें सुनने के बाद दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करके जवाब दाखिल करने को कहा। भाजपा नेता ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ पिछले माह उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उच्च न्यायालय ने अदालत की निगरानी में सुनंदा पुष्कर मौत की एसआईटी जांच कराने का उनका अनुरोध ठुकरा दिया था।
 
न्यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति अमिताभ रॉय की पीठ ने स्वामी से कहा कि अगली तारीख को याचिकाकर्ता अपनी याचिका की स्वीकार्यता के सवाल पर उसे संतुष्ट करेंगे। न्यायालय ने भाजपा नेता से अगली तारीख को यह भी बताने को कहा है कि क्या स्वामी इस मामले में याचिका दायर करने के लिए अधिकृत हैं।
 
अब इस मामले की सुनवाई तीन सप्ताह बाद होगी। सुनंदा पुष्कर की मौत राजधानी के लीला होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी। (वार्ता)

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

अगला लेख