sundarkand

अबकी बार, चौकीदार बदलो यार...

Updated: शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018 (13:36 IST)
गुजरात में कांग्रेस के समर्थन से विधायक बने जिग्नेश मेवाणी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने वीडियो के साथ एक ट्‍वीट किया है, जिसमें लिखा है- 'अबकी बार, चौकीदार बदलो यार'।
 
उन्होंने कमेंट के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें पीएनबी घोटाले समेत अन्य आर्थिक घोटालों के बारे में बताया है, जो मोदी सरकार बनने के बाद सामने आए हैं। वीडियो में नरेन्द्र मोदी के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान के वीडियो के एक अंश को दिखाया गया है, जिसमें मोदी कह रहे हैं कि आप मुझे प्रधानमंत्री नहीं चौकीदार बनाएं। मैं देश की तिजोरी पर कोई पंजा नहीं पड़ने दूंगा। 
 
इसमें बताया गया है कि किस तरह मोदी के कार्यकाल पर देश की तिजोरी पर पंजे पड़े हैं। इसमें ललित मोदी के 500 करोड़, विजय माल्या के 900 करोड़ और नीरव मोदी के 11000 करोड़ का जिक्र किया गया है, जो कि देश छोड़कर भाग गए हैं। 
 
हालांकि इस पोस्ट के जिग्नेश मेवाणी को ट्‍विटर पर आलोचना भी झेलनी पड़ी तो कुछ लोग उनके समर्थन में भी खड़े दिखे। किसी ने अबकी बार मोदी सरकार लिखा है तो किसी ने कहा है कि तो क्या कांग्रेस के लुटेरों को देश सौंप दें। 
 
संजना पटेल नामक ट्‍विटर हैंडल से कहा गया कि अगर भारत देश कांग्रेस मुक्त बन जाएगा तो सभी घोटाले बंद हो जाएंगे। कुछ लोगों ने जिग्नेश से सहमति जताते हुए कहा कि अबकी बार, बदलो चौकीदार। कुछ मोदी समर्थक तो ऐसे भी थे, जिन्होंने कहा कि हम तो हर बार इसी चौकीदार को चुनेंगे। 

Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

MP में निवेश का बड़ा मौका, 8,635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, 5,700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

Airtel ने हटाए 4 प्रीपेड प्लान, 299 रुपए वाला रिचार्ज बंद, अब 349 रुपए में मिलेगा विकल्प

FCRA संशोधन विधेयक 2026 संयुक्त संसदीय समिति को भेजा गया, विपक्ष ने किया विरोध, अल्पसंख्यकों और NGOs को निशाना बनाने का लगाया आरोप

होटल में महिला के साथ मिले अधिशासी अभियंता उदय प्रताप, पति की सूचना पर पहुंची लखनऊ पुलिस; मचा हंगामा

इंदौर में 13 अगस्त को निकलेगी विशाल 'राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा', 25 हजार से ज्यादा युवाओं के जुटने का दावा

अगला लेख