• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Suman Rao Femina Miss India 2019
Written By
Last Updated : रविवार, 16 जून 2019 (09:28 IST)

सुमन राव बनीं फेमिना मिस इंडिया 2019, मिस वर्ल्ड 2019 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Suman Rao
मुंबई। राजस्थान की सुमन राव ने शनिवार को मुंबई के सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में आयोजित मिस इंडिया प्रतियोगिता में फेमिना मिस इंडिया 2019 का खिताब जीत लिया है। सुमन राव को मिस इंडिया 2018 की विनर अनुकृति दास ने ताज पहनाया।
फेमिना मिस इंडिया 2019 प्रतियोगिता में कुल 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इस खास शाम को करण जौहर, मनीषा पॉल और पूर्व मिस वर्ल्ड और मिस इंडिया मानुषी छिल्लर होस्ट ने होस्ट किया। सुमन राव इसी साल 7 दिसंबर को थाइलैंड में आयोजित होने वाले मिस वर्ल्ड 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
 
राजस्थान की सुमन राव पहले, महाराष्ट्र की वैष्णवी अंधाले दूसरे और मध्य प्रदेश की गरिमा तीसरे नंबर पर आगे चल रही थी। फिल्म प्रोड्यूसर करन जौहर, एक्टर मनीष पॉल और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर फिनाले को होस्ट किया।
ये भी पढ़ें
अमेरिका के खिलाफ मोदी सरकार का सख्‍त कदम, 28 वस्तुओं पर बढ़ाई इम्पोर्ट ड्यूटी