शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sukanta Majumdar appointed as Bengal BJP President
Written By
Last Updated : सोमवार, 20 सितम्बर 2021 (22:33 IST)

सुकांता मजूमदार बने बंगाल भाजपा के अध्यक्ष, दिलीप घोष को मिली नई जिम्‍मेदारी

सुकांता मजूमदार बने बंगाल भाजपा के अध्यक्ष, दिलीप घोष को मिली नई जिम्‍मेदारी - Sukanta Majumdar appointed as Bengal BJP President
नई दिल्‍ली। भाजपा ने यहां दिलीप घोष को हटाकर डॉक्टर सुकांता मजूमदार को पश्चिम बंगाल में नया अध्यक्ष नियुक्त किया है, वहीं दूसरी ओर दिलीप घोष और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

खबरों के अनुसार, सोमवार को भाजपा ने सांसद सुकांता मजूमदार को पश्चिम बंगाल इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया, जबकि इस राज्य के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।

पश्चिम बंगाल के बालूरघाट से सांसद मजूमदार, दिलीप घोष का स्थान लेंगे। घोष को पिछले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब वह नड्डा के साथ बीजेपी की राष्ट्रीय टीम में उपाध्यक्ष होंगे।
ये भी पढ़ें
5 करोड़ रुपए की ठगी मामले में तेजस्वी और मीसा के खिलाफ FIR का आदेश