वे कई बच्चों से मिले, बच्चों और बर्लिन में बसे भारतीयों ने पीएम मोदी के साथ सेल्फियां लीं। बर्लिन में नागरिकों से मिलने के बाद पीएम मोदी ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा,
'बर्लिन में सुबह का समय था फिर भी भारतीय समुदाय के कई लोग आए। उनके साथ जुड़ना अद्भुत था। भारत को अपने प्रवासी भारतीयों की उपलब्धियों पर गर्व है'
पीएम मोदी के जर्मनी दौरे की भारत में भी चर्चा है। सोशल मीडिया पर बर्लिन की मोदी की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। कानून मंत्री किरण रिजिजू ने तो बच्चे के गीत गाते और पीएम मोदी का चुटकी बजाते हुए वीडियो शेयर किया है।
पीएम मोदी 2 से 4 मई की अपनी इस यात्रा में तीन यूरोपीय देशों जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस पहुंचे हैं। बर्लिन पहुंचकर सबसे पहले जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से मुलाकात करेंगे। इसके बाद बर्लिन में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।
इसके बाद 3 मई को इंडो-नॉर्डिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। फिर डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में भी भारतीयों को संबोधित करेंगे। सबसे आखिर में पीएम मोदी पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान यूक्रेन को लेकर चर्चा हो सकती है।
अति सुंदर!
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) May 2, 2022
A young Indian boy sang a beautiful patriotic poem before Prime Minister @narendramodi Ji in Germany. pic.twitter.com/Z3alQY38zM