dharma sangrah
✕

नीरज चोपड़ा का बढ़ेगा मान, राजनाथ रख सकते हैं स्टेडियम का नाम

Updated: शुक्रवार, 20 अगस्त 2021 (20:17 IST)
पुणे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 23 अगस्त को पुणे के डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (डीआईएटी) और आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट (एएसआई) आएंगे और ऐसी संभावना है कि वे सेना के एक सुविधा केंद्र का नाम ओलंपिक भाला फेंक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के नाम पर रख सकते हैं।

ALSO READ: जितनी दूर भाला फेंका उतनी ही लंबी छलांग विश्व रैंकिंग में लगाई नीरज चोपड़ा ने
 
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि ऐसी संभावना है कि आर्मी स्पेार्ट्स इंस्टीट्यूट की यात्रा के दौरान सिंह परिसर में स्टेडियम का नाम 'नीरज चोपड़ा आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट' रख सकते हैं।

ALSO READ: गोल्ड मेडल जीतने के एक हफ्ते के अंदर ही नीरज चोपड़ा को आया बुखार 
 
सेना में नायक सूबेदार चोपड़ा ने हाल में संपन्न हुए टोकियो ओलंपिक में भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और उन्होंने इसी एएसआई में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। विज्ञप्ति के अनुसार एएसआई की यात्रा के दौरान सिंह सशस्त्र बलों से जुड़े 16 ओलंपियन का अभिनंदन करेंगे तथा इस प्रतिष्ठित संस्थान में सैनिकों एवं खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे। डीआईएटी में सिंह संस्थान की महासभा की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, एमटेक एवं पीएचडी के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे एवं परिसर में एक नए भवन का उद्घाटन करेंगे।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख