Hanuman Chalisa
✕

एसएससी पेपर लीक मामले में राजनाथ ने कहा, सीबीआई जांच का इंतजार करें

Updated: सोमवार, 5 मार्च 2018 (13:19 IST)
नई दिल्ली। गृहमंत्री राजनाथसिंह ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में परीक्षार्थियों के साथ पूरा न्याय होने का सोमवार को आश्वासन दिया और उनसे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच के परिणाम का इंतजार करने का अनुरोध किया।
 
सिंह ने संसद परिसर में कहा कि छात्रों की मांग पूरी हो गई है। सीबीआई जांच के आदेश दे दिए गए हैं। विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपने घर वापस जाना चाहिए और सीबीआई जांच के परिणाम का इंतजार करना चाहिए। 
 
इससे पहले आज सुबह भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में पार्टी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल सिंह से मिला और उन्हें मामले की सीबीआई जांच कराने के लिए धन्यवाद दिया। प्रतिनिधिमंडल में उदित राज, प्रवेश वर्मा और निशिकांत दूबे शामिल थे।
 
तिवारी ने बताया कि 17 से 22 फरवरी के बीच हुई सभी परीक्षाओं की जांच की जाएगी। सरकार भ्रष्टाचार बिलकुल सहन नहीं करने की नीति के साथ काम कर रही है और इतनी जल्दी सीबीआई जांच के आदेश देना उसकी पुष्टि करता है।
 
परीक्षार्थियों की मांग है कि एसएससी परीक्षा से जुड़ी पूरी प्रक्रिया की जांच की जानी चाहिए। गौरतलब है कि परीक्षा के दौरान पेपर का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया में लीक हो गया है। एसएससी ने सभी सेंटरों पर ऑनलाइन परीक्षा करवाई थी। परीक्षा में किसी को भी पेन तक ले जाने की अनुमति नहीं थी। दूसरी ओर एसएससी ने तकनीकी कारणों से परीक्षा रद्द होना बताया था। (वेबदुनिया/एजेंसी)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख