1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Sovereign gold bond scheme, central government

क्या है सरकार की सॉवरेन स्वर्ण बांड योजना, कैसे मिलेगा फायदा...

Sovereign gold bond scheme
नई दिल्ली। सरकार ने सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड (एसजीबी) की खरीद दर 2,971 रुपए प्रति ग्राम निर्धारित की है। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को बयान में कहा कि इस दौर में स्वर्ण बॉन्ड के लिए आवेदन 23 से 25 अक्टूबर तक किया जा सकता है। 30 अक्टूबर को निपटान की तिथि पर निर्गम मूल्य 2,971 रुपए प्रति ग्राम होगा।
 
यह बिक्री सरकारी स्वर्ण बॉन्ड योजना जारी करने के लिए दिसबंर तक के घोषित कार्यक्रम के तहत की जा रही है। इस कार्यक्रम के मुताबिक यह 9 अक्तूबर से 27 दिंसबर तक प्रत्येक सोमवार से बुधवार तक इसकी खरीद की जा सकेगी। इस कार्यक्रम के तहत पहली बिक्री 9-11 अक्टूबर तक चली थी। बयान में कहा गया है कि ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल माध्यम के जरिए भुगतान पर 50 रुपए प्रति ग्राम छूट मिलेगी।
 
इस योजना के तहत, अधिक से अधिक 500 ग्राम और कम से कम 1 ग्राम सोने के मूल्य तक के बॉन्ड खरीद सकते हैं। बांड एक ग्राम सोने और उसके गुणक इकाइयों में होते हैं। इनमें निवेशकर्ता को सालाना 2.75 प्रतिशत का छोटा ब्याज भी मिलता है। (भाषा) 
अगला लेख
भारत ने पाकिस्तान को फिर पीटा, शान से फाइनल में