• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Sonia Gandhi, Delhi Hospital
Written By
Last Modified: बुधवार, 10 मई 2017 (00:18 IST)

सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में सुधार

Sonia Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट में तकलीफ के कारण दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है और जल्द ही उन्हें छुट्टी दे दिए जाने की संभावना है।
      
श्रीमती गांधी को 'फूड प्वाइजनिंग' के कारण यहां सर गंगाराम अस्पताल में रविवार को भर्ती कराया गया था। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, डॉ. डीएस राणा के नेतृत्व में चिकित्सकों का एक दल उनका उपचार कर रहा है। श्रीमती गांधी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और उन्हें एक या दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
भारत को बड़ी कामयाबी! कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक