sundarkand

कश्मीर घाटी में दूसरे दिन भी हिमपात, गुलमर्ग में 7 इंच गिरी बर्फ

Updated: मंगलवार, 24 नवंबर 2020 (14:49 IST)
श्रीनगर। कश्मीर के कई हिस्सों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हिमपात एवं बारिश हुई। उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में 7 इंच हिमपात हुआ जबकि पहलगाम में 6 इंच बर्फबारी दर्ज की गई है।
 
मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 36 घंटों में घाटी के ऊंचाई वाले स्थानों पर मध्यम से भारी हिमपात हुआ है और मैदानी इलाकों में हल्का हिमपात एवं बारिश हुई है।
 
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में रात के दौरान सात इंच ताजा हिमपात दर्ज की गई है जबकि पहलगाम में 6 इंच दर्ज बर्फ दर्ज की गई है।
 
उन्होंने बताया कि ऊंचाई वाले अन्य इलाकों में भी हिमपात की खबरें हैं। इनमें सोनमर्ग जोजिला का मध्य क्षेत्र शामिल है जो श्रीनगर - लेह मार्ग पर स्थित है और घाटी को लद्दाख से जोड़ता है सड़क को सोमवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
 
मौसम विभाग ने कहा है कि हल्की से मध्यम बारिश एवं हिमपात के बुधवार दोपहर बाद तक जारी रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले स्थानों पर कहीं कहीं भारी हिमपात भी हो सकता है।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

इमरान को जेल धीरे-धीरे मार रहे आसिम मुनीर, इमरान के बेटों का सनसनीखेज आरोप

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को देंगे बड़ी सौगात, 7500 से ज्यादा छात्रों को मिलेगी ई-स्कूटी

'मेरी हत्या की साजिश रची गई...' सांसद चंद्रशेखर आजाद के इस बड़े खुलासे से मची खलबली

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर गिरेगी अमेरिका की गाज? 100% टैरिफ से देश में महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल!

अगला लेख