ramcharitmanas

उत्तर कश्मीर में सड़कों पर 3-4 इंच बर्फ जमी, कई इलाकों का घाटी से टूटा संपर्क

Updated: बुधवार, 25 नवंबर 2020 (15:48 IST)
श्रीनगर। उत्तर कश्मीर के केरन, केरनाह, तंगधार और माचिल शहर सहित कई सदूरवर्ती और दूरदराज के गांवों का हिमपात के बाद सड़कों पर फिसलन के कारण लगातार तीसरे दिन बुधवार को घाटी के बाकी हिस्सों से संपर्क टूटा रहा।
 
इस दौरान सीमांत शहर गुरेज और बांदीपोरा के आसपास के इलाकों में 3 से 4 फुट बर्फ जमा होने के कारण 14 नवंबर से घाटी के बाकी हिस्सों से संपर्क कट गया है।
 
कुपवाड़ा के पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि ताजा हिमपात होने से सड़कों पर बर्फ जमने के कारण फिसलन की वजह से लगातार तीसरे दिन बुधवार को माचिल, केरनाह, केरन और तंगधार शहर सहित दूरदराज और सूदरवर्ती गांवों तक संपर्क टूटा हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि साधना टॉप में मंगलवार रात 1.5 फुट ताजा हिमपात हुआ जबकि फिरकियान और जेड गली दर्रे पर 8 इंच बर्फ गिरी है। पिछले तीन दिनों के दौरान इन सड़कों पर लगभग तीन से चार फुट बर्फ जमा हो गई है। रात का तापमान शून्य होने के कारण सड़कों पर बर्फ जम गई है, जिसे हटाने में बाधा पहुंच रही है।
 
बांदीपोरा जिला मुख्यालय के साथ नियंत्रण रेखा (LoC) के निकट गुरेज़, नीरू और कई अन्य इलाकों को जोड़ने वाले राजदान दर्रे में रविवार रात से रुक-रुक कर हो रहा ताजा हिमपात भी बर्फ को हटाने के काम में बाधा पहुंचा रहा है।

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

अगला लेख